20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather: यूपी में फिर बिगड़ेगा मौसम, 20 से 22 मार्च तक कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का एलर्ट

UP Weather Alert: यूपी का मौसम अभी और बदलने वाला है। मौसम विभाग द्वारा 20 से 22 मार्च तक कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यदि मौसम का यही हाल रहा तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
cg rain Alert, Weather Alert

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में आधे मार्च के बाद रात में फिर सर्दी की वापसी हुई है। सोमवार-मंगलवार के 24 घंटों में राज्य के 19 जिलों में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं, नौ जिलों में यह 16 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 13.5 तो बुलंदशहर में 14 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी लखनऊ में यह 16.0 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी 1.5 डिग्री नीचे 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आगरा, प्रयागराज सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम फिर बिगड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 मार्च तक गरज के साथ तेज बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम में इस बड़े बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। साथ ही सूबे में कुछ स्थानों पर ओले गिरे। इसके बाद तेज हवा चलनी शुरू हो गई।

तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश के आसार
प्रयागराज में भी मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 मार्च तक गरज के साथ तेज बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।

तापमान में लगातार हुई गिरावट
मंगलवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतन 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी चार दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। 15 मार्च को न्यूततम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस था जो मंगलवार को 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आएगी।