7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPHESC: 2002 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में दो विषयों में फिर आवेदन का मौका, जानिये कब है अंतिम तिथि

UPHESC: अशासकीय महाविद्यालयों में प्राणि विज्ञान और वनस्पति विज्ञान में आवेदन करने का आयाग ने दिया एक और मौका। हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर लिया फैसला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 21 Aug 2021, 8:36 PM IST

uphesc

प्रयागराज. UPHESC: अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिये आवेदन करने वालों के लिये जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने दो विषयाें के लिये आवेदन का एक और मौका मिला है। वनस्पति विज्ञान और प्राणि विज्ञान विषय में अब 4 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। दोनों विषयों के आवेदन के लिये मौका हाईकोर्ट के आदेश के तहत दिया गया है।


यूपीएचईएससी (UPHESC) ने प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में 49 वषियों के के लिये 2002 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिये आवेदन मांगे थे। पर अभ्यर्थी इसको लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए। अभ्यर्थियों की ओर से दाखिल याचिका में बाॅटनी (वनस्पिति विज्ञान) और जूलाॅजी (प्राणि विज्ञान) के अन्तः संबद्घ विषयों को भी शामिल किये जाने की मांग की गई थी।

30 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन

प्रणि विज्ञान और वनस्पति विज्ञान में आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिये रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 अगस्त है। तीन सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का शुल्क जमा किया जा सकता है। फाइनली आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 4 सितंबर है। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट http://site.uphesc.org/ पर विजिट कर विस्तार से पूरी जानकारी ली जा सकती है।