
प्रयागराज: प्रयागराज से आगरा आना जाना अब बेहद आसान हो जाएगा। भारतीय रेलवे द्वारा इस रूट पर जनवरी २०२४ से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत भगवा और सफेद रंग की होगी। इस ट्रेन में ११ कोंच होंगे, और यह लगभग १८० किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। अनुमान है कि इस ट्रेन से आगरा और प्रयागराज की दूरी महज साढे चार घंटे में तय हो जाएगी। अभी तक की तैयारी के अनुसार यह ट्रेन उसी दिन वापिस भी हो जाएगी। माना जा रहा है कि आगरा और उस रूट से आने जाने वाले लोगों को कुंभ से पहले माघ मेला में ही संगम आने में काफी सहुलियत मिलेगी।
यहां भी रूकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
जनवरी २०२४ में प्रयागराज से आगरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस टुंडला, इटावा और कानपुर स्टेशन पर भी रूकेगी। यहां से प्रयागराज और आगरा आने जाने वाले यात्रियों के समय और सुविधा में भारी सहुलियत मिलेगी। आने जाने के समय के अनुसार यह ट्रेन सुबह ६ बजे आगरा कैंट से रवाना होगी और लगभग साढे दस बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। इसके अलावा वापिस प्रयागराज से शाम ५ बजे चलेगी और रात के साढे नौ बजे आगरा पहुंचेगी।
Published on:
12 Dec 2023 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
