26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज मंडल के रेल अफसर विजय नारायण को मिला अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, इस मामले में..

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजन नारायण को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने किया सम्मानित, वर्तमान समय में जीएमसी कानपुर में तैनात हैं इन्होंने रचा हैं इस मामले में इतिहास, जानें..

less than 1 minute read
Google source verification
vijay_narayan.jpg

Indian Railways: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जीएमसी कानपुर में तैनात सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजय नारायण को नई दिल्ली में आयोजित अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के कार्यक्रम में विजय नारायण को उनके उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए रेल सेवा के सर्वोच्च अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।उन्हें यह पुरस्कार रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के हाथों मिला।

68 वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2023 के लिए भारतीय रेलवे से 100 कर्मचारियों को चयनित किया गया था इनमें उत्तर मध्य रेलवे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 अधिकारी और कर्मचारी पुरुस्कृत किए गए।

इनके ये हैं उल्लेखनीय कार्य

सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजय नारायण ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं उनके नेतृत्व में जीएमसी के इतिहास में पहली बार वैगनो के आरओएच ने 200 वैगनो का आंकड़ा पार करते हुए फरवरी 2023 में 214 का आंकड़ा छुआ है।

विजय नारायण की कार्यशैली ने उनकी अत्युत्तम नेतृत्व क्षमता, योजना एवं संचालन को प्रकट किया है। उनके योजनाओं और नियमित निरीक्षण के परिणामस्वरूप, जी.एम्.सी. यार्ड, आई.सी.डी. जूही, के.एल.पी.एल. पनकी में रेक जाँच की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जिससे रेलों के संचालन में सुरक्षा और समय प्रबंधन में सुधार हुआ है।