
Weather Update
भीषण गर्मी के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर परिवर्तन देखने को मिला है। बिपरजॉय तूफान के स्पीड पकड़ने के साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग लखनऊ केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि तूफान गुजरात के साथ राजस्थान में पहुंच चुका है। अगले 2 से 3 दिनों में इसका असर उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी देखने को मिलेगा।
IMD के मुताबिक प्रदेश में मानसून भी जल्द ही आने की संभावनाहै। जिसके चलते प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, आगरा, उन्नाव, अलीगढ, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ और झांसी में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेशवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है।
इन जिलों में 40 के रफ़्तार से आंधी भी चल सकती है। यूपी में इन दिनों पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। लोगो गर्मी से बहुत ज्यादा परेशान है। लोग यही जानना चाह रहे है कि मानसून कब आएगा। पिछले कुछ दिन में गर्मी काफी बढ़ गई है।
Published on:
16 Jun 2023 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
