18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: अगले 3 घंटों तक 7 जिलों में झमाझम बारिश का Yellow Alert, जानें अपने जिले का हाल

Weather Update: उत्तर प्रदेश में लगभग एक महीना मानसून की झमाझम बारिश के बाद अब गर्मी ने फिर अपनी तपिश बढ़ानी शुरू कर दी है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे तक 7 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Weather Update : सावन की झड़ी! अगले 32 घंटे तक धुआंधार बारिश का अलर्ट, ये जिले रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

Weather Update : सावन की झड़ी! अगले 32 घंटे तक धुआंधार बारिश का अलर्ट, ये जिले रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

Weather Update: उत्तर प्रदेश में लगभग एक महीना मानसून की झमाझम बारिश के बाद अब गर्मी ने फिर अपनी तपिश बढ़ानी शुरू कर दी है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे तक 7 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान नगरी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौजूदा समय मानसून सक्रिय तो है लेकिन इसकी मुख्यधारा खिसकने की वजह से कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी ही होगी। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता में भी कमी आएगी और तापमान बढ़ेगा। हवा में नमी ज्यादा रहने की वजह से उमस रहेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तीन से चार दिन बाद स्थितियां बदलेंगी और मानसून अपने मूल रास्ते पर आ जाएगा। इसके बाद फिर बारिश की उम्मीद है।

दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी
पूर्व में हुई बारिश की वजह से आसमान में छाए धूल के कण हट गए हैं। ऐसे में सूरज की तपिश बढ़ गई है। बादलों की हल्की फुल्की आवाजाही तो रही लेकिन आमतौर पर दिन में धूप खिली रही। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 28.4 दर्ज किया गया।

कानपुर में आज ये रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर समेत कानपुर देहात, औरैया, जालौन, फतेहपुर में आज बादलों की आवाजाही बनी हुई है। जिसके चलते हल्की-फुल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। जिसके चलते आम लोगो को उमस भरी गर्मी परेशान करती रहेगी लेकिन वही 24 जुलाई के मध्य मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा और बारिश होने की संभावना है।

सीएसए मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार को कानपुर में उसके आसपास के जिलों मे अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से +0.2 डिग्री अधिक था। वही न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से +2.5 डिग्री अधिक था। वहीं बुधवार को कानपुर छोड़कर अन्य जिलों में हल्की फुल्की बारिश भी होती रही।

सीएसए मौसम विभाग की माने तो मौसम में परिवर्तन की आवाजाही लगी रहेगी। अभी कुछ दिनों तक उमस आम लोगों को परेशान करती रहेगी। 24 जुलाई के मध्य तेज हवाओं के बीच हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। वही जुलाई के अंतिम सप्ताह में लोगों को उमस से भी राहत मिलने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, सहारनपुर, एटा, फिरोजाबाद और इसके आसपास के जिलों में धुंआधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।