
उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शनिवार को प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं मौजूदा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के घर पहुंचे। अभी हाल ही में कैबिनेट मंत्री नंदी के बेटे की शादी हुई है। मंत्री नंदी के बेटे और बहू को बधाई दी। इसी शादी के अवसर में आज प्रयागराज में एक रिसेप्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ है।
इस रिसेप्शन कार्यक्रम के मौके पर आज प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ सहित कई कैबिनेट मंत्री शामिल होने प्रयागराज पहुंचे।
सीएम योगी तकरीबन 2:00 बजे के आसपास प्रयागराज के सर्किट हाउस पहुंचे हैं। प्रयागराज के सर्किट हाउस में सीएम से जन प्रतिधिनियों ने मुलाकात की। मुलाकत करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक कर आगामी वर्ष 2025 में होने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियों का जायज़ा लिया। केशव प्रसाद मौर्य इस बैठक में शामिल नहीं हुए। वह कौशांबी के लिए निकल गए हालांकि यह कह पाना मुश्किल है कि उनको बैठक में बुलाया गया था या नहीं।
कुंभ मेले की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि समेत प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव सूचना, एडीजी, पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीएम आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।
केशव मौर्य ने दिया ये जवाब
प्रयागराज में मीडिया कर्मियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से पूछा कि सरकार और संगठन में क्या चल रहा है? कुछ अफवाहें आ रही हैं इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने मुस्कुराते हुए कहा कुछ नहीं, कोई अफवाह नही हैं.. धन्यवाद।
Updated on:
20 Jul 2024, 4:00 PM IST
Published on:
20 Jul 2024, 3:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.