
गांव में नौकरी के नाम पर बड़ी ठगी
प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के बनकट गांव में नौकरी के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। गांव के रामधन पटेल ने पुलिस को बताया कि उसका नाती काफी समय से बेरोजगार था और नौकरी की तलाश में भटक रहा था। इसी दौरान गोहरी गांव के वीरेंद्र सिंह के ज़रिए उसकी मुलाकात नवाबगंज के कंजिया गांव निवासी प्रमोद कुमार शुक्ला से हुई।
प्रमोद ने भरोसा दिलाया कि वह नगर निगम और शिक्षा विभाग में नौकरी दिला सकता है। इसके लिए 12 लाख 50 हजार रुपये की मांग की गई। रामधन ने किस्तों में यह रकम आरटीजीएस के जरिए प्रमोद के खाते में ट्रांसफर कर दी। काफी समय बीतने के बाद न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। परेशान होकर रामधन ने फाफामऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रमोद कुमार शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना फाफामऊ के बरबोली गांव की है, जहां पुरानी रंजिश के चलते 23 जून की शाम को मारपीट की वारदात हुई। गांव की मीना देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर बेटे अमन के साथ बैठी थीं, तभी पड़ोसी विनोद, अनूप, अरुण कुमार और लुस्सन लाठी-डंडों के साथ आ गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मीना देवी और अमन की पिटाई कर दी।
इस मामले में भी फाफामऊ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published on:
26 Jun 2025 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
