22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं को इसलिए होता है अजीब खाने का मन

कभी-कभी कुछ महिलाएं सिर्फ वह चीजें खाने के लिए क्रेविंग का बहाना करती हैं, जिन्हें वह आमतौर पर नहीं खातीं।

2 min read
Google source verification

image

Pawan Kumar Rana

Dec 06, 2017

 women wish for strange food

women wish for strange food

आपने अक्सर सुना होगा, देखा होगा या खुद महसूस किया होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाएं अजीब चीजें खाती हैं। कई बार तो उन्हें ऐसी चीजें खाने की इच्छा होती है जिन्हें उन्होंने कभी नहीं खाया या काफी समय से नहीं खाया। कई महिलाएं मीठा ज्यादा खाने लगती हैं, तो कई खट्टा या नमकीन। कुछ महिलाओं को इस दौरान मिट्टी, चॉक जैसी चीजें खाने का भी मन करता है। हालांकि, क्या आप जानती हैं कि ऐसा क्यों होता है? क्यों जिंदगी के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर महिलाओं की खाने की आदत अजीब हो जाती हैं?


असल में होती है क्रेविंग
प्रेग्नेंट होने का मतलब यह नहीं है कि आप एक सामान्य इंसान होना बंद कर दें जिसे खाने की क्रेविंग होती है। आपको भी किसी खास चीज को खाने का मन कर सकता है और आपको इस दौरान जो मन करे, वह जरूर खाना चाहिए। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान हॉर्मोनल बदलाव की वजह से भी आपको क्रेविंग होती है। अत: इस दौरान आपको जो खाने का मन करे, वह खाएं।

चाहे हो बहाना
कभी-कभी कुछ महिलाएं सिर्फ वह चीजें खाने के लिए क्रेविंग का बहाना करती हैं, जिन्हें वह आमतौर पर नहीं खातीं। उदाहरण के तौर पर हो सकता है कि आप आइसक्रीम, बर्गर, पिज्जा, पास्ता आदि को अवॉइड करती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ खास खाने की इच्छा होने का बहाना बनाकर इन चीजों को खा सकती हैं।

कुछ कमी तो नहीं
कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान मिट्टी, चॉक, कागज, क्ले आदि खाने लगती हैं। हालांकि, इसकी वास्तविक वजह कोई नहीं जानता लेकिन हो सकता है कि ऐसा वह आयरन, जिंक या किसी और चीज की कमी की वजह से कर रही हों। कभी-कभी प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में किसी खास चीज की कमी हो जाती है और इसी वजह से उन्हें यह अजीब चीजें खाने का मन होता है। अजीब चीजें खाने पर उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

वजह सांस्कृतिक भी
कई बार महिलाएं कुछ अजीब चीजें इसलिए भी खाती हैं क्योंकि उनके परिवार में या समाज में ऐसा होता है। कई बार सांस्कृतिक वजहों के कारण भी महिलाएं अजीब चीजें खाती हैं जैसे अगर किसी जगह के लोग मानते हों कि जब प्रेग्नेंट महिला का जी मिचलाए तो मिट्टी खाने से आराम मिलता है, ऐसे में वहां की इस दौरान महिलाएं मिट्टी
खाती हैं।