
Autorickshaw
अगर आप भी महाराष्ट्र के पुणे शहर में ओटो रिक्शा से सफर करते है तो अब आपके और जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। दरअसल, सोमवार को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में 1 अगस्त से आटोरिक्शा के किराए में दो रुपए की बढ़ोतरी का एलान किया है। आरटीए के एक अधिकारी ने कहा कि अब नए नियमों के मुताबिक, हर 1.5 किलोमीटर के लिए 21 रुपए के बजाय अब 23 रुपए और बाद के हर किलोमीटर के लिए 15 रुपए वसूले जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई किराया वृद्धि पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम सीमा और बारामती में लागू किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आरटीए ने हुई बैठक में तीनों क्षेत्राधिकारों के लिए किराया चार्ट में संशोधन किया गया है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर महीनें में किराए में बढ़ोतरी की गई थी। पुणे के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अजीत शिंदे ने कहा कि किराया बढ़ाने का फैसला खटुआ समिति की रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर लिया गया था और सीएनजी की बढ़ी कीमतों की वजह से बढ़ोतरी की मांगों को भी ध्यान में रखा गया था। यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: जानें शिवसेना में हुई बगावत के बाद कितना बदला उद्धव ठाकरे की व्यक्तित्व, क्या है बदलाव की असली वजह?
अजीत शिंदे ने कहा कि सभी आटोरिक्शा चालकों को अपने वाहनों में लगे मीटरों की जांच करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस बीच आटोरिक्शा संघ ने राज्य परिवहन विभाग से अपने टैरिफ में वृद्धि की भी मांग की है। ऑटोरिक्शा मीटर (मीटर कैलिब्रेशन) के पुन: प्रमाणन के लिए 1 अगस्त से 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। किराया संशोधन उन ऑटोरिक्शा चालकों के लिए लागू किया जाएगा जो 1 अगस्त से अपने मीटरों का पुन: सत्यापन करवाते हैं। दिए गए समय के भीतर मीटर कैलिब्रेट नहीं करने वाले ऑटोरिक्शा मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि विभिन्न रिक्शा संघों ने ईधन की कीमतों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए किराया वृद्धि की मांग की थी। बढ़ाए गए दर पर पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्र के लिए मध्यरात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक की अवधि के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त किराया होगा। नगर निगम क्षेत्रों को छोड़कर अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मध्यरात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक की अवधि के लिए 40 प्रतिशत अतिरिक्त किराया लिया जाएगा।
Published on:
25 Jul 2022 10:03 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
