4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में पुणे-बैंगलोर हाईवे पर भीषण हादसा, 2 महिलाओं की मौत, 6 जख्मी

Pune-Bangalore Highway Accident: सतारा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा पुणे-बेंगलुरू हाईवे पर सतारा में खंबाटकी सुरंग के पास हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

पुणे

image

Dinesh Dubey

Jan 30, 2023

maharashtra_Nagpur road_accident.jpg

नागपुर में सड़क हादसे में 3 की मौत

Maharashtra Satara News: महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक भीषण सड़क हादसे (Satara Accident News) में दो महिलों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा पुणे-बेंगलुरू हाईवे पर सतारा में खंबाटकी सुरंग के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि कार गोकर्ण महाबलेश्वर से पुणे की ओर आ रही थी।

जानकारी के मुताबिक, इनोवा कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह दुर्घटना हो गई। कार में सवार 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक महिलाओं की पहचान रंजना सराफ और शांताबाई जाधव के रूप में हुई है, जबकि कार में सवार छह अन्य लोग घायल हो गए। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के सोलापुर में पुल से कूदा हिरणों का झुंड, 12 की हुई दर्दनाक मौत

आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे इनोवा चालक का कार से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे की दीवार से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा पिचक गया। इस हादसे में पुणे के सराफा कारोबारी परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि छह घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भुईंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए शिरवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। भुईंज थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि इनोवा चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। फ़िलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Story Loader