22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले दोस्ती, फिर प्यार…धर्म परिवर्तन कराने का नया जाल, आरोपी गिरफ्तार, परिवार फरार

Maharashtra: महाराष्ट्र में धर्मांतरण से जुड़ा एक और मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्यार का झांसा देकर धर्म बदलने का दबाव बनाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इरफान शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Imran Ansari

Feb 22, 2026

Maharashtra people made friendships Instagram and pressured them to convert

Maharashtra: महाराष्ट्र में धर्मांतरण का एक नया मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर प्यार का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इरफान शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि पूरा मामला शिरडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है, जहां पर एक 15 साल की नाबालिग लड़की को कथित तौर पर प्रेम जाल में फंसाकर शादी और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश की गई। पुलिस के अनुसार, इरफान शेख पिछले कई दिनों से नाबालिग का पीछा कर रहा था और इंस्टाग्राम के जरिए लगातार संदेश भेजकर उसे प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। वह लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। जांच में सामने आया है कि इस साजिश में आरोपी अकेला नहीं था। उसके भाई और भाभी ने भी मिलकर नाबालिग पर धर्म बदलकर निकाह करने का मानसिक दबाव बनाया।

आरोपी से परेशान था नाबालिग

लगातार हो रही छेड़छाड़ से तंग आकर पीड़िता ने साहस दिखाते हुए अपनी आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद परिवार ने सामाजिक संगठनों का सहारा लेकर शिरडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी के परिवार की तलाश में पुलिस

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस का फोकस फरार सह-आरोपियों पर है, जिनकी तलाश में अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी हिरासत में ले लिया जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद अहिल्यानगर जिले में सनसनी फैल गई है और अभिभावकों के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी हिरासत में ले लिया जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।