7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे में दूसरी शादी के लिए वाइफ को दिया जहरीला इंजेक्शन, कुछ महीने पहले ही हुआ था विवाह

महाराष्ट्र के पुणे से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 5 महीने पहले प्रियंका क्षेत्रे से लव मैरेज किया था। दोनों कासार अंबोली में एक किराए के घर में रहने लगे थे। स्वप्निल मुलशी तालुका के घोटावडे फाटा स्थित हॉस्पिटल में नौकरी करता है।

2 min read
Google source verification
crime.jpg

Crime

महाराष्ट्र के पुणे से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया हैं। पुणे में एक पति ने अपनी ही वाइफ को जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी एक हॉस्पिटल में बतौर वार्ड बॉय काम करता है। पौड़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी स्वप्निल सावंत का निजी हॉस्पिटल में सहयोगी नर्स के साथ प्रेम संबंध चल रहा था और वो उससे शादी करना चाहता था, लेकिन पहली वाइफ की वजह से वो शादी नहीं कर पा रहा था। इसी कारण उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी ने 5 महीने पहले प्रियंका क्षेत्रे से लव मैरेज किया था। इसके बाद दोनों कासार अंबोली में एक किराए के घर में रहने लगे थे। स्वप्निल मुलशी तालुका के घोटावडे फाटा स्थित हॉस्पिटल के आईसीयू में वार्ड बॉय के रूप में नौकरी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को आरोपी अपनी वाइफ को तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल लेकर गया था। जहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में शख्स ने श्मशान में मनाया जन्मदिन, 100 गेस्टों ने खाए बिरयानी और केक

दिया जहर का इंजेक्शन: बता दें कि अपनी वाइफ की हत्या को अंजाम देने के लिए आरोपी पहले ही अपने हॉस्पिटल के आईसीयू से कुछ घातक दवाई चुराकर लाया था। पत्नी प्रियंका ने जब पति से सिर दर्द की शिकायत की तो उसने प्रियंका को वो ही जहरीली दवाई का इंजेक्शन लगा दिया। उसने इंजेक्शन के माध्यम से प्रियंका को बीपी और शुगर लो करने की दवाई दे दी। जब पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उसने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद प्रिंयका की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो उन्होंने सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया। इसके बाद जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई बता दी और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

स्वप्निल को पहली शादी के कुछ ही समय बाद हॉस्पिटल में काम करने वाली एक दूसरी महिला से प्यार हो गया था। इसके बाद स्वप्निल उसे शादी करना चाहता था, लेकिन प्रियंका बीच में आ रही थीं, इसलिए उसने प्रियंका को मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले में पुलिस ने बताया घर से मृतक प्रियंका द्वारा हस्ताक्षरित एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि स्वप्निल सावंत ने हॉस्पिटल से कुछ ड्रग्स और इंजेक्शन चुराए थे, जिसमें वेकोरोनियम ब्रोमाइड, नाइट्रोग्लिसरीन इंजेक्शन और लॉक्स 2% शामिल थे। पुलिस ने कहा हमने स्वप्निल सावंत के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग