
केतन अग्रवाल की बहन संजना अग्रवाल | फोटो सोर्स-IANS
Siya Goyal: केतन अग्रवाल हत्याकांड को आज पूरा एक महीना हो चुका है, लेकिन पीड़ित परिवार का जख्म आज भी उतना ही गहरा है। हादसे में जान गंवाने वाले केतन अग्रवाल की बहन संजना अग्रवाल ने अपने भाई को याद करते हुए एक बहुत ही भावुक कर देने वाली बात कही है। आज मेरे भाई को गुजरे हुए पूरा एक महीना हो गया है। मैंने न उन्हें देखा है, न उनकी आवाज सुनी है और न ही उनकी हंसी सुनी है। आज मेरे दादाजी का जन्मदिन भी है। अब उनसे यह दर्द और झेला नहीं जा रहा।
केतन अग्रवाल की बहन संजना अग्रवाल ने अपने भाई को याद करते हुए कहा कि आज उनके भाई को गुजरे हुए पूरा एक महीना हो गया है। इस पूरे एक महीने के दौरान उन्होंने न तो अपने भाई को देखा है, न उनकी आवाज सुनी है और न ही उनकी हंसी सुनी है।
संजना ने परिवार की हालत का जिक्र करते हुए कहा कि आज उनके दादाजी का जन्मदिन भी है, लेकिन उनके परिवार को इस दुख के साथ जीते हुए एक महीना हो गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका परिवार अब यह सब और ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकता है।
केतन की बहन ने आगे कहा कि वह केवल भगवान गणेश से प्रार्थना करती हैं कि उनके भाई को जल्द से जल्द न्याय मिले। वह जहां भी हों, हमेशा खुश रहें और उन्हें शांति मिले। आज एक महीना पूरा हो गया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनके भाई को जल्द ही न्याय मिलेगा।
बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे खाद्य विभाग की टीम जांच के लिए सिया गोयल की दुकान पर पहुंची और वहां से चार सैंपल लिए। दुकान सील होने की खबरों को गलत बताते हुए सिया के पिता प्रवीण गोयल ने साफ किया कि दुकान को सील नहीं किया गया है, बल्कि लाइसेंस की एक औपचारिक प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से विभाग ने काम रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि लाइसेंस के लिए पहले ही आवेदन किया जा चुका है और अगले 8 से 10 दिनों में इसके जारी होने की उम्मीद है, तब तक वे विभाग के निर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं।
Updated on:
18 Jul 2026 12:38 pm
Published on:
18 Jul 2026 12:10 pm
