15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे: रोबोटिक्स ट्यूशन टीचर ने 14 साल की छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार; गुस्साई भीड़ ने की पिटाई

Arif Syed Pune police custody: रोबोटिक्स ट्यूशन टीचर आरिफ सैयद को अपनी 14 साल की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता बचपन से आरोपी के घर ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Imran Ansari

Jul 15, 2026

Pune robotics teacher arrested

रोबोटिक्स ट्यूशन टीचर ने 14 साल की छात्रा से की छेड़छाड़

Pune robotics teacher arrested: महाराष्ट्र के पुणे शहर से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक रोबोटिक्स ट्यूशन टीचर को अपनी ही 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आरिफ सैयद के रूप में हुई है, जो पीड़िता को बचपन से पढ़ा रहा था। स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 17 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

रोबोटिक्स क्लास के दौरान की घिनौनी हरकत

पुणे सिटी पुलिस के पुलिस उपायुक्त (DCP) मिलिंद मोहिते ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घिनौनी वारदात पिछले महीने एक रोबोटिक्स सेशन के दौरान हुई। डीसीपी मिलिंद मोहिते ने जानकारी दी कि एक 14 साल की नाबालिग लड़की रोबोटिक्स की क्लास में जाती थी। वहां क्लास लेने वाले शिक्षक आरिफ सैयद ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई, जिसके तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी आरिफ सैयद को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उसे 17 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा है।

बचपन से उसी के घर ट्यूशन पढ़ने जा रही थी पीड़िता

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की आरोपी आरिफ सैयद के घर पर बचपन से ही ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी, जिसके कारण परिवार को उस पर पूरा भरोसा था। लेकिन पिछले महीने आरोपी ने भरोसे को तार-तार करते हुए इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई अन्य संदिग्ध बात सामने नहीं आई है, लेकिन अब चूंकि आरोपी पुलिस की हिरासत में है, इसलिए मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

वीडियो वायरल, भड़की भीड़ ने आरोपी को पीटा

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी की इस करतूत से गुस्साए स्थानीय लोगों और आम जनता ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।

इस पर टिप्पणी करते हुए डीसीपी मोहिते ने कहा कि जनता द्वारा आरोपी को पीटने का जो वीडियो सामने आया है, वह ऐसी स्थिति में लोगों की एक 'स्वाभाविक प्रतिक्रिया' प्रतीत होती है। इसके साथ ही पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले का कोई भी राजनीतिक कनेक्शन नहीं है। पुलिस मामले की आगे की तफ्तीश में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग