3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे में रफ्तार का कहर! डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

Pune Accident News: डंपर की टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटर सवार युवक उछलकर दूर जा गिरा और बुरी तरह जख्मी हो गया। चश्मदीदों ने बताया कि पीड़ित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

less than 1 minute read
Google source verification

पुणे

image

Dinesh Dubey

Jan 20, 2023

maharashtra_truck_dumper_accident.jpg

नागपुर में भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत

Pune Navale Bridge Accident: महाराष्ट्र के पुणे में तेज रफ्तार डंपर ने दोपहिया (Dumper Truck And Bike Accident) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पुणे के नवले ब्रिज (Navale Bridge) पर भूमकर चौक (Bhumkar Chouk) पर हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, डंपर की टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटर सवार युवक उछलकर दूर जा गिरा और बुरी तरह जख्मी हो गया। चश्मदीदों ने बताया कि पीड़ित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मृतक युवक का नाम निखिल गोविद राठोड बताया जा रहा है। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया है और पुणे पुलिस (Pune Police) उसकी तलाश कर रही है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत की कार को डंपर ने उड़ाया, गर्दन और पीठ में लगी गंभीर चोटें

पुलिस के अनुसार, भूमकर ब्रिज से हाईवे की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर ग्रेडर सोसाइटी के सामने डंपर तेज गति से जा रहा था। इस दौरान कथित तौर पर डंपर चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही स्कूटर को उड़ा दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की मुख्य वजह चालक द्वारा डंपर को तेज गति से चलाना बताया जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। जबकि मृतक निखिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भेजा। पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क कर हादसे की जानकारी दे दी है।

व्यस्त सड़क होने की वजह से दुर्घटना के बाद इलाके में भीषण जाम लग गया। इस मामले में सिंहगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

Story Loader