15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे: महंगाई का एक और झटका! आज से सीएनजी गैस हुई महंगी, जानिए नए रेट

CNG Price Hiked: पुणे के अलावा गुजरात में भी आज से सीएनजी के दाम बढ़ाने का ऐलान किया गया है। अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने गुजरात में सीएनजी (प्राकृतिक गैस) की कीमत में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है।

less than 1 minute read
Google source verification

पुणे

image

Dinesh Dubey

Jan 10, 2023

CNG price hiked again in Pune

पुणे में फिर बढ़े सीएनजी के दाम

Pune CNG Price: पहले से महंगाई की मार झेल रहे पुणेवासियों की जेब पर बोझ और बढ़ गया है। पुणे में आज से सीएनजी गैस (CNG) की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। पुणे में सीएनजी (Compressed Natural Gas) के दाम में एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब जिले में सीएनजी 93 रुपए प्रति किलो की नई दर से बिक रहा है। इससे पहले पिछले साल अगस्त महीने में पुणे और आसपास के इलाकों में सीएनजी के दाम में 6 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी।

बता दें कि 17 अगस्त 2022 से पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में सीएनजी की कीमत में 4 रुपये की कमी की गई थी। यह कटौती सीएनजी डिस्ट्रीब्यूट करने वाली कंपनी महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (एमएनजीएल) ने की थी। जिसके बाद शहर में सीएनजी 87 रुपये प्रति किलो हो गया था। इससे पहले सीएनजी पर वैट 10 फीसदी कम करने से इसके दाम में 6.30 रुपये प्रति किलो की कमी आई थी। यह भी पढ़े-ठाणे: महिला को बिल्डिंग के वॉचमैन से हुआ प्यार, दूरी बनाने पर 7 साल के बेटे की हत्या

इस बीच, पुणे के अलावा गुजरात में भी आज से सीएनजी के दाम बढ़ाने का ऐलान किया गया है। अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने गुजरात में सीएनजी (प्राकृतिक गैस) की कीमत में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें सोमवार यानी 9 जनवरी 2023 से प्रभावी हैं।

एक इंटरव्यू में फेडरेशन ऑफ गुजरात पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद ठक्कर ने ऐलान किया कि गैस की कीमत 79.34 रुपये से बढ़ाकर 80.34 रुपये प्रति किलो की जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही गुजरात गैस ने सीएनजी और पीएनजी (पाइप्ड कुकिंग गैस) की कीमत में 3.5 रुपये की बढ़ोतरी की थी।