15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pune Crime News: पुणे में धारदार हथियार से महिला के सिर पर हमला कर हत्या, जानें क्या है वजह

महाराष्ट्र के पुणे में पुराने झगड़े के कारण एक महिला की हत्या से हडकंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Subhash Yadav

Aug 26, 2022

Man Commits Suicide Due to Extra Marital Affair as his girl friend is Forcing him for Marriage

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का दुखद अंत

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे में पुराने झगड़े के कारण एक महिला के सिर पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने अक्षय साठे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक महिला की पहचान संगीता वाघमारे के रूप में हुई है।

पुणे जिले के इंदापूर तहसील के मौजे जांब में एक महिला के सिर पर हमला कर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुराने झगड़े के कारण महिला की हत्या की गई है। आरोपी ने हत्या के बाद महिला के शव को गन्ने और बाजरे की फसल के तटबंध पर फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Accident: नासिक के इगतपुरी में भीषण सड़क हादसा, थार और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर में एक की मौत; पांच घायल

वहीं वालचंद नगर पुलिस ने इस केस में एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक महिला का नाम संगीता पांडुरंग वाघमारे (45) है। जो सतारा जिले की रहने वाली थी। इस मामले में अक्षय बालू साठे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जो इंदापूर का ही रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार 23 अगस्त की रात 10 बजे के बीच संगीता वाघमारे और महेंद्र गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर खूब झगड़ा हुआ। इस दौरान संगीता ने गायकवाड़ को गालियां दी। जिसके बाद गायकवाड़ के एक रिश्तेदार अक्षय साठे ने संगीता को जान से मारने के इरादे से उसके सिर पर हथियार से हमला किया। इस हमले में संगीता गंभीर रूप से घायल हुई थी। जिसके बाद काफी खून बह जाने के कारण संगीता की मौत हो गई।

हत्या करने के बाद आरोपी ने बहुत ही क्रूर तरीके महिला के शव को वहां गन्ने और बाजरे की फसल के तटबंध पर फेंक दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हालात की जानकारी ली। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भोसरी में एक महिला की चाकू मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में भी आरोपियों की तलाश जारी है।