3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे: HIV पॉजिटिव पति ने पत्नी को मारा चाकू, सामने आई चौंका देने वाली वजह; होटल में नाबालिग से रेप

Pune Bibwewadi News: शिकायतकर्ता महिला का पति सोलापुर (Solapur) जिले के माढा तालुका (Madha Taluka) का रहने वाला है। वह एचआईवी से संक्रमित है। इसलिए उसकी पत्नी उससे अलग रहती थी।

2 min read
Google source verification

पुणे

image

Dinesh Dubey

Jan 27, 2023

Mumbai_police.jpg

मुंबई पुलिस

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बिबवेवाड़ी इलाके (Bibwewadi) में पत्नी ने साथ सोने से मना किया तो नाराज पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुणे पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालत में सुधर होने पर 27 वर्षीय पत्नी ने बिबवेवाड़ी थाने (Bibwewadi Police Station) में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फ़िलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह भी पढ़े-मुंबई: मालिक की नाबालिग बेटी को ड्राइवर दिखाता था पोर्न, फिर करता था गंदा काम, हुआ गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला का पति सोलापुर (Solapur) जिले के माढा तालुका (Madha Taluka) का रहने वाला है। वह एचआईवी से संक्रमित है। इसलिए उसकी पत्नी उससे अलग बिबवेवाड़ी के सुखसागर नगर इलाके (Sukhsagar Nagar Area) में रहती थी। आरोप है कि पति ने पत्नी से साथ रहने की जिद की थी। लेकिन पत्नी नहीं मानी।

पत्नी के मना करने की वजह से आरोपी नाराज हो गया। इसके बाद उसने मौका पाकर महिला पर बिबवेवाड़ी के हीरामन बंकर स्कूल (Hiraman Bankar School) के पास चाकू से हमला कर दिया। महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप

उधर, पुणे के लोनीकंद (Lonikand) में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने लोनीकंद थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

घटना अगस्त 2021 से जनवरी 2023 के बीच की है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का वादा करके होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने कथित तौर पर लड़की की वीडियो भी बनाई। जब पीड़िता को इसकी जानकारी हुई तो उसने आरोपी से रिश्ता तोड़ दिया। जिसके बाद आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। उसने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद डरी सहमी किशोरी ने घटना की जानकारी मां को दी और फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा।