11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे: इमारत में हैवान कर रहा था मासूम के साथ यौन शोषण, राहगीरों ने ऐसे बचाया

महाराष्ट्र के पुणे जिले में 35 साल के एक शख्स ने 5 साल की नाबालिग के साथ हैवानियत दिखाई है। उसने एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में मासूम के साथ यौन शोषण किया है। सूचना पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है।

2 min read
Google source verification
crime.jpg

Crime

दुष्कर्म और यौन शोषण की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। हालांकि पुलिस हमेशा से ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोकने का प्रयास भी करती है, लेकिन कुछ हैवान इंसानियत भूल ऐसी घटना को अंजाम देने में जरा भी नहीं जिझकते हैं। ऐसा ही एक मामला पुणे में सामने आया है। जहां 35 साल के एक बेरहम शख्स ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत दिखाई है। मासूम के साथ यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया है।

ये घटना पुणे के यरवदा पुलिस थाना इलाके का है। आरोपी वडगांवशेरी इलाके का रहना वाला है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यरवदा पुलिस ने रविवार को 35 साल वडगांवशेरी निवासी को 26 नवंबर की रात को कल्याणी नगर में एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़े: नासिक में 2500 बच्चे कुपोषण के शिकार, 3 महीने में 240 बच्चों को मिली कुपोषण से मुक्ति

बता दें कि इस मामले पर यरवदा पुलिस थाने की सब-इंस्पेक्टर सुरेखा गाथाडे ने बताया कि आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और वह शहर में छोटे-मोटे काम करता है। 40 साल की एक महिला घटनास्थल पर अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ सो रही थी। तभी आरोपी ने उसकी 5 साल की एक बेटी को उठा लिया और इमारत के पीछे ले गया, जहां उसने मासूम के साथ यौन शोषण किया। घटना के समय नाबालिग जोर-जोर से रोने लगी। उसके रोने ने दो राहगीरों ने सुनी। इसके बाद दोनों बच्ची को बचा लिए और उस आरोपी को पकड़ लिया।

सुरेखा गाथाडे ने बताया कि बेटी के गायब होने के बाद उसकी मां भी उसे खोजने लगी, जो मौके पर पहुंच गई थी। दोनों राहगीरों ने उस आरोपी को पकड़ लिया और पहले आरोपी को जमकर पीटा। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पुलिस के हाथों सौंप दिया। राहगीरों ने आरोपी की तरफ से किए गए गंदे काम की जानकारी मासूम की मां को भी दी। जिसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग