11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Pune News: नकली हार्मोन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, 52 लाख का माल जब्त; 5 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में नकली हार्मोन इंजेक्शन ऑक्सीटोशन कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। इस नकली इंजेक्शन से जानवर अधिक मात्रा दूध देते हैं, जो बच्चो और गर्भवती महिलाओं के हेल्थ के लिए जानलेवा साबित होता है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

2 min read
Google source verification
hormone_injection_pune.jpg

Hormone Injection Pune

महाराष्ट्र के पुणे जिले में नकली हार्मोन इंजेक्शन ऑक्सीटोशन कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। पुणे पुलिस ने नकली इंजेक्शन बनाने वाली एक कंपनी पर छापा मारा है। ये कंपनी ऐसे नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाती थी जो जानवरों को दिए जाते थे। इस नकली इंजेक्शन से जानवर और अधिक दूध देते हैं। लिहाजा ये दूध जो बच्चों और गर्भवती महिलाओं के हेल्थ के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। खुफिया जानकारी के आधार पर पुणे पुलिस ने अवैध रूप से ऑक्सीटोसिन बनाने वाली एक कंपनी पर छापा मारा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये कंपनी ऑक्सीटोसिन हार्मोन का इंजेक्शन बनाती थी जो जानवरों में अधिक दूध उत्पादन के लिए अवैध रूप से उपयोग की जाने वाली घातक दवा है। इस मामले में पुणे पुलिस ने इस ऑपरेशन में पांच लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा कंपनी से 52 लाख रुपये का माल भी बरामद किया है। नशीली दवाओं के विरोधी दल ने गाय और भैंसों को ज्यादा दूध देने के लिए हार्मोन इंजेक्शन ऑक्सीटोशन बनाने वाली फैक्ट्री पर ये छापा मारा और सारा माल बरामद कर लिया। यह भी पढ़े: Maharashtra News: उपचुनाव में जीत से गदगद हुए उद्धव ठाकरे, इशारों में बीजेपी पर साधा निशाना; कहा- जनता का सपोर्ट हमारे साथ

इंसानों में हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां: बता दें कि पुणे के कलवाड़ बस्ती लोहगांव में ये अवैध इंजेक्शन की कंपनी चल रही थी। जानवरों को ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाने से जब लोग उनके दूध का सेवन करते हैं तो लोगों को सांस की बीमारी, महिलाओं में गर्भपात, बच्चों में पीलिया जैसी कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। पुणे पुलिस ने इस बड़ी छापेमारी के बाद अवैध इंजेक्शन फैक्ट्री चलाने वाले समीर कुरैशी सहित चार लोगों को अमली रोधी दस्ते के पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने गिरफ्तार कर लिया।

क्या है ऑक्सीटोसिन: ऑक्सीटोसिन एक हार्मोन है। इसे लव हार्मोन कहते हैं। सामाजिक संबंध, यौन प्रजनन, बच्चे का जन्म और उसके बाद महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म में ऑक्सीटोसिन अहम भूमिका निभाता है। यह हार्मोन हाइपोथैलेमस से उत्पन्न होता है। जब इंसान प्रजनन करता है, तो उसके पिट्यूटरी ग्रंथियों द्वारा जो हार्मोन स्त्रावित होता है उसे ही ऑक्सीटोसिन कहते हैं।