
Arrest
महाराष्ट्र के पुणे से एक ठगी का मामला सामने आ रहा है। पुणे में बेरोजगार युवाओं को आर्मी में भर्ती दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि वह एक ऑटो चालक है। उस ऑटो चालक ने खुद को सेना का अधिकारी बताकर युवाओं को ठगता था। आरोपी को पकड़कर पुणे पुलिस ने पठानकोट पुलिस के हवाले कर दिया है। पठानकोट में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। उसने खुद को कर्नल बताकर सेना में भर्ती कराने के नाम पर कई युवाओं से कथित तौर पर लाखों रुपये का घपला कर चूका है। बुधवार को पुणे पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। यह भी पढ़ें: Maharashtra Viral Video: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगे के रंग में रंगा महाराष्ट्र का भाटसा बांध, देखें वीडियो
बता दें कि पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी संजय सावंत को पुणे पुलिस की अपराध शाखा और सैन्य खुफिया (एमआई) के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे पंजाब में पठानकोट पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां उसके खिलाफ धोखाधड़ी का एक केस दर्ज है।
अधिकारी ने आगे कहा कि संजय सावंत ने 30 साल तक पुणे के देहू रोड स्थित केंद्रीय आयुध डिपो (सीओडी) में बतौर मजदूर काम किया था। इसके बाद संजय ऑटो चलाने लगा। पठानकोट में उसके खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था। पठानकोट पुलिस की एक टीम संजय को गिरफ्तार करने के लिए पुणे भी आई थी। पुणे में भी उसने कई युवाओं को ठगा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
Updated on:
11 Aug 2022 05:37 pm
Published on:
11 Aug 2022 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
