9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pune News: तोते ने बुजुर्ग की नाक में किया दम, शिकायत लेकर पहुंचा थाने; जानें फिर पुलिस ने क्या किया

पुलिस थाने लोग तरह-तरह की शिकायतें लेकर आते हैं। जिसका पुलिस निवारण भी करती है। लेकिन महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया मामला कुछ अजीब ही है। जहां तोते के सीटी बजाने से परेशान एक बुजर्ग पुलिस थाने शिकायत लेकर पहुंच गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

पुणे

image

Subhash Yadav

Aug 08, 2022

NC case filed after row over noisy parrot in Pune

तोते ने बुजुर्ग की नाक में किया दम

Pune News: लोग पुलिस थाने तरह-तरह की शिकायतें लेकर आते हैं। इन शिकायतों का पुलिस समाधान भी करती है। कई बार ये शिकायतें अजीब भी होती हैं। महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है। बताना चाहते हैं कि राज्य के पुणे में एक शख्स तोते से परेशान होकर पुलिस थाने शिकायत लेकर पहुंचा है।

पुणे में एक शख्स पड़ोसी के तोते के शोर मचाने से इतना परेशान था कि उसनें थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि हमने शिकायत दर्ज की गई है। नियमानुसार आगे एक्शन लिया जाएगा। दरअसल तोते के शोर मचाने से परेशान 72 साल के एक बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra News: महाराष्ट्र के वर्धा में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, स्कूल अधीक्षक पर लगा आरोप; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश शिंदे नामक शख्स ने पांच अगस्त को अपने पड़ोसी अकबर अमजद खान के खिलाफ खड़की थाने में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि पड़ोसी का तोता लगातार शोर मचाता है और उन्हें परेशान करता है। पुलिस ने कहा कि हमनें एनसी दर्ज की है और आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुणे के शिवाजी नगर में रहने वाले 72 साल के बुजुर्ग के पड़ोसी अकबर खान के एक तोता पाला हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब भी वे बाहर आते-जाते हैं तोता परेशान करता है। इसे लेकर पड़ोसी और शिकायतकर्ता के बीच पहले बहस हुई और फिर खूब झगड़ा हुआ है। इस दौरान पड़ोसी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बहरहाल इस अजब शिकायत की हर तरफ चर्चा हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग