15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pune News: बस में लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा, त्योहार के समय लोगों को लूटने की रच रहा था साजिश

महाराष्ट्र के पुणे में क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बसों में लूटपाट करने वाले एक गैंग को दबोच लिया है। यह गैंग त्योहार के समय लोगों को लूटने की साजिश बना रहा था। पुलिस को इस शातिर गिरोह के बारे में एक खुफिया जानकारी मिली थी।

2 min read
Google source verification
mumbai_crime_branch.jpg

Crime

महाराष्ट्र के पुणे में क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पीएमपीएमएल सिटी बस में यात्रा कर रहे यात्रियों को लूटने की तैयारी कर रहे एक गैंग को दबोच लिया है। क्राइम ब्रांच की यूनिट दो ने एक गैंग के 5 सदस्यों को पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। यह गैंगत्योहारी सीजन के मौकों पर बसों में लूटपाट की तैयारी कर रहा था। एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंग का भंडाफोड़ किया है।

इन आरोपियों की पहचान संतोष उर्फ प्रबंधक शरणप्पा जाधव (45), अमित नाना चव्हाण (25), विनोद बजरंग गायकवाड़ (27) और एक वांछित अपराधी सचिन उर्फ जयद्या अशोक गायकवाड़ ( 47) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी मुंडवा के सर्वोदय कॉलोनी के रहने वाले हैं। यह भी पढ़े: Nashik News: ट्रक ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, मरकर भी बचा ली कई लोगों की जिंदगी

कांस्टेबल को मिली थी खबर: बता दें कि पुणे पुलिस ने इन सभी आरोपियों पर सीआर के तहत मामला क्रमांक 226/22 आईपीसी 399, 402, आर्म्स एक्ट सी 4 (25) और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट सी 37 (1) के साथ 135 स्वारगेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि त्योहारी सीजन केअवसर पर हो रही चोरी पर कंट्रोल रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। निर्देश मिलने के बाद क्राइम यूनिट प्रमुख बस डिपो और बस स्टॉप पर पेट्रोलिंग हो रही थी, तभी कांस्टेबल मोहसिन शेख को बस यात्रियों को लूटने के लिए तैयार एक गैंग के बारे में खबर मिली।

खबर मिले के बाद पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और स्वारगेट में पीएमपीएल बस स्टॉप के पीछे एक पुल के नीचे गैंग के चार सदस्यों को दबोच लिया। इन आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक कोयता और करीब 37,770 रुपये के सोने के गहने, दो कटर जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने पीएमपीएमएल बस यात्रियों को लूटने की तैयारी की बात स्वीकार की। इस गैंग का सरगना संतोष उर्फ शरणप्पा जाधव पुणे के मुंडवा पुलिस स्टेशन और अन्य पुलिस थानों में एक बदमाश है। उसके खिलाफ चोरी और वाहन चोरी के 25 से अधिक केस दर्ज हैं।