
Pune Sweets
दिवाली का त्यौहार पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के मौके पर लोग 2 काम सबसे पहले करते हैं, जिसमें एक काम पटाखे दागना और दूसरा काम मिठाई खरीदकर लाना है। दिवाली के अवसर पर बाजारों में मिठाइयों की डिमांड बढ़ गई हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के पुणे में एक मिठाई के दुकानदार ने खास मिठाई तैयार किया है। हालांकि इस स्पेशल मिठाई को खाने के लिए लोगों को अपनी जेब पर थोड़ा वजन डालना होगा क्योंकि इसकी कीमत 10 हजार रुपए प्रति किलो है।
पुणे में एक मिठाई की दुकान में अनोखी गोल्ड प्लेटेड काजू कतली मिठाई बिक रही है। इस मिठाई की कीमत 10 हजार रुपए प्रति किलो है। इस मिठाई की खासियत ये है कि इसमें गोल्ड प्लेट का उपयोग किया गया है। इस संबंध में दुकानदार का कहना है कि हम हर साल नई प्रकार की मिठाई बनाने का प्रयास करते हैं। पिछले साल हमने गोल्डन पेड़ा बनाया था और इस बार हमने गोल्डन काजू कतली तैयार की है। यह भी पढ़े: Maharashtra News: दिवाली पर मिठाई को लेकर महाराष्ट्र में घमासान शुरू, विरोधी पार्टियों ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना
बता दें कि महाराष्ट्र के अमरावती में 11 हजार रुपए में एक किलो मिठाई भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस मिठाई को ड्राई फ्रूट के साथ-साथ सोने की परत चढ़ाकर तैयार किया जा रहा है। इस मिठाई को देखने और खरीदने वालों का हुजूम उमड़ रहा है। इस मिठाई के बारे में दुकानदार का कहना है कि इस बार दिवाली को मद्देनजर रखते हुए खास तौर पर इस मिठाई को बनाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह मिठाई महाराष्ट्र के अमरावती में रघुवीर मिठाई शॉप परबनाई जा रही है। सोने से बनी यह मिठाई लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जो भी शख्स इस मिठाई का दाम सुनता है तो उसे हैरानी होती है कि आखिर मिठाई में ऐसा क्या है।
इस मिठाई को बनाने वाले दुकानदार चंद्रकांत पोपट ने बताया कि यह मिठाई ड्राई फ्रूट से बनाकर उस पर सोना का वर्क चढ़ाया जाता है, जो हेल्थ के लिए भी अच्छी है, क्योंकि सोना और सोने का अर्क आयुर्वेद में अच्छा माना जाता है। इस मिठाई में किसी भी प्रकार का कोई मिलावट नहीं किया गया हैं। इस मिठाई में बादाम, पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट डाले जाते हैं। इसे बेचने वाले दुकानदार का कहना है कि यह मिठाई अमरावती में ही नहीं, विदेशों में भी इसे भेजा जा रहा है।
Published on:
23 Oct 2022 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
