
लोनावला में टूरिस्ट एंट्री बंद
Tourists Entry Ban in Lonavla: मुंबई के करीब प्रसिद्ध हिल स्टेशन लोनावला में टूरिस्टों के आने पर रविवार तक प्रतिबंध लगाया गया है। दरअसल मानसून के सीजन में बड़ी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचत रहे है। भारी बारिश के चलते यहां बीते कुछ दिनों में बड़े हादसे हुए है। पुणे कलेक्टर के आदेश के अनुसार रविवार तक या जिला कलेक्टर के अगले आदेश तक लोनावला के पर्यटन स्थलों पर पाबंदी जारी रहेगी।
जानकारी के मुताबिक, लोनावला पुलिस ने पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले रास्तों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया है। हालांकि स्थानीय नागरिकों और होटलों में बुकिंग करवा चुके लोगों को पुलिस टूरिस्ट स्पॉट पर जाने की अनुमति दे रही है। यह भी पढ़े-Lonavla No Entry: शाम 5 बजे के बाद लोनावला में पर्यटकों की एंट्री बंद, पुलिस ने इस वजह से लिया फैसला
पुणे और उसके आस-पास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश और आगे बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर, 17 जुलाई तक जिले में ट्रेकिंग मार्गों और किलों पर धारा 144 लागू कर दी गई थी। आईएमडी ने शुक्रवार को जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लोनावला में कल (शुक्रवार) 24 घंटों में 227 मिमी (8.94 इंच) तक बारिश दर्ज की गई थी। लोनावाला में पिछले दस-बारह दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
हरी-भरी घाटियों से घिरे लोनावला में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। भुशी डैम ओवरफ्लो हो गया है। सह्याद्री में छिपे पहाड़ी वॉटरफॉल पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। नतीजतन लापरवाही से होने वाले हादसे भी बढ़ते जा रहे है।
लोनावला पुलिस ने पहले से ही यहां शाम 5 बजे के बाद पर्यटन स्थल पर जाने पर रोक लगाई है. पुलिस ने ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बारिश का लुफ्त लेने के लिए यहां हजारों की संख्या में पर्यटक भुशी डैम, लायंस पॉइंट और टाइगर पॉइंट देखने आ रहे हैं।
हर साल लोनावला में लाखों की संख्या में सैलानी हरियाली, वॉटरफॉल और बूंदाबांदी का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। यह आने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा वीकेंड पर होती है। जिससे पूरे शहर में बड़ा जाम लग जाता है।
Updated on:
16 Jul 2022 02:09 pm
Published on:
16 Jul 2022 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
