7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली में 12 घंटे के अंदर 6 लोगों की हुई मौत, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Raebareli जिले के भीतरगांव में 12 घंटे के अंदर 6 लोगों की अकस्मात मौत हो गई। इस वजह से गांव में हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification
heart_.jpg

World Heart Day 2023

रायबरेली जिले के एक गांव में 12 घंटे के अंदर हार्ट अटैक से एकसाथ 6 लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही प्रशासानिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं जिले के स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि अलग-अलग बीमारी से लोगों की मौत हुई है। बस 3 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हुई है।

सभी मृतकों का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर कराया गया। किसी की रात में तबीयत खराब हो गई तो किसी की सुबह में स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की उम्र 55 साल के करीब है।

सीने में दर्द शुरू हुआ और दम तोड़ दिए
मामला रायबरेली जिले के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीतरगांव का है। भीतरगांव निवासी कमल त्रिपाठी को रात साढ़े नौ बजे सीने में दर्द शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने पेन किलर ले लिया और आराम करने लगे। करीब रात 2 बजे परिजनों को कुछ ठीक नहीं लगा तो उन्होंने कमल को जगाने की कोशिश की।

जब कमल बहुत जगाने पर भी नहीं उठे तो परीजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन तब तक कमल इस दुनिया छोड़ चुके थे। उसी रात कालीखेड़ा मजरे भीतरगांव के रहने वाले छत्रपाल को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। भीतरगांव के जगदेई काफी बुजुर्ग थी और कई दिनों से बीमार थीं उन्होंने भी दोपहर 12 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली।

अचानक तबीयत खराब हुई और प्राण त्याग दिए
वहीं अपने दरवाजे पर तपता ताप रहे शोभा की भी अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्होंने प्राण त्याग दिए। यह सिलसिला यही नहीं रुका मंगलवार को सूखा सुबह 7 बजे शौच के लिए खेत गई थी लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब ननकई की भी आकस्मक मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: यूपी के लड़के से शादी करने के लिए बॉर्डर पार कर आई पाकिस्तानी लड़की

रायबरेली अपर चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया, “गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीतरगांव पड़ता है। जहां पर अचानक तीन मौतें हुई हैं, जिसमें दो ब्राड डेड थे और एक को इलाज के लिए सीएससी लालगंज लाया गया था। तीसरे को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।