
बॉलीवुड में अपने हुस्न का जलवा बिखेरेगी यूपी की ये लड़की, बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ फिल्मों में आएगी नजर
रायबरेली. रायबरेली में आजकल नए युवा देश और दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं। साथ ही जिले के लोंगो का भी नाम रोशन कर रहे हैं। फिर चाहे वह राजनीति का अखाड़ा हो, विज्ञान का क्षेत्र हो, खेल की दुनिया हो या फिर फिल्मी दुनिया। सभी जगह छोटी- छोटी जगहों के लोग अपने देश, अपने गांव और यहां के लोंगो का नाम आगे बढ़ा रहे हैं। यह पल सभी लोगों के लिए काफी गौरवान्वित करने वाला होता है।
जुनून से सच किया सपना
इसी तरह रायबरेली के एक ऐसे गांव की एक लड़की ने अपने जुनून और लगन से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का डंका बजाया है। बचपन में फिल्मों को देखकर एक्टिंग का मन में सपना संजोने वाली अंबिका सिंह वानी संघर्षों की राह पर चलकर एक्टर बनी हैं और आज अपना सपना सच कर दिखाया है। अंबिकां सिंह वानी ने बताया कि पापा से परमिशन मिलते ही मैं मुंबई की तरफ चल पड़ी और आज अपने सपने को हकीकत का रूप दे पाई हूं।
टैलेंट के चलते मिली फिल्म
डीह क्षेत्र के छोटे से गांव मउ रोखा की रहने वाली अंबिका सिंह वानी इस समय मध्य प्रदेश के ओरछा में मंदाकिनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में टाइटिल रोल उन्हीं का है। फिल्म के निर्देशक संजय साक्षी ने प्रतिभा को देखते हुये ही अंबिका को इस रोल के लिये सेलेक्ट किया है। अंबिका दूसरे अन्य साथी कलाकारों के साथ इस समय शूटिंग में व्यस्त हैं।
अंबिका के पिता किसान
पेशे से किसान अंबिका के पिता यशवंत सिंह और मां सुशीला सिंह बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में 10 साल पहले परिवार सहित रायबरेली में मधुवन होटल के पास किराए के मकान में रहने लगे। उनका एक बेटा अखिलेश प्रताप और चार बेटियां अर्चना, अंकिता, अंबिका और अंतिमा हैं। तीसरे नंबर की बेटी अंबिका पढ़ाई में औसत ही हैं। इस समय वह समाजशास्त्र विषय से एमए की पढ़ाई पंड़ित रामेश्वर बाजपेई स्मृति महाविद्यालय से कर रही हैं।
परिवार का मिला सपोर्ट
ग्रामीण परिवेश वाले घर में एक्टिंग की बात को गलत नजर से देखा जाता था, लेकिन अपने जोश और जुनून के चलते अंबिका घर वालों खासकर पापा को इस फील्ड में जाने देने के लिये मनाने में सफल हो गईं। उसकी मां ने अंबिका की ख्वाहिश को देखते हुये पहले से ही उसके सपोर्ट में थीं। एक बहन अंकिता भी उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही। मां और बहन से मिले इस सहयोग पर आखिरकार अंबिका फिल्मी दुनिया में पहुंचने में कामयाब हो गई।
लखनऊ में की एक्टिंग क्लासेज
अंबिका बताती हैं कि बिना पापा की परमिशन के वह आगे नहीं बढ़ सकती थीं। पापा ने जब परमिशन दे दी तो वह एक्टर बनने की तरफ आगे बढ़ गईं। अपने इस जुनून को पूरा करने के लिये अंबिका ने लखनउ में एक्टिंग क्लासेज भी ज्वाइन कीं, लेकिन घर वालों की याद सताने के चलते वह फिर वापस आ गईं।
मंदाकिनी में पागल औरत की बेटी के रोल में हैं अंबिका
संजय साक्षी के निर्देशन में बन रही फिल्म मंदाकिनी में अंबिका सिंह वानी एक पागल बेटी का रोल निभा रही हैं। फिल्म में इलाहाबाद के दीप राज- राणा ठाकुर, लखनउ की पूजा सक्सेना- बिजली रानी, जमशेदपुर की सोनिया सिंह, मेरठ के रवीश राठी- शक्ति के रोल में हैं।
7 साल की उम्र में हुआ एक्टर बनने का शौक
ओरछा में शूटिंग में व्यस्त अंबिका याद करती हैं कि 7 साल की उम्र में पिक्चर देखते- देखते उसे एक्टर बनने का शौक लग गया। अंबिका ने बताया कि एक दिन हम आपके हैं कौन पिक्चर देख रही थी। वहीं से उसे प्रेरणा मिली की एक्टर बनना चाहिये और अपने जुनून को उसने परवान चढ़ाना शुरू कर दिया। अपने इस लक्ष्य को पाने के लिये उसने मेहनत शुरू कर दी। अंबिका का कहना है कि फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और एक्टर सलमान खान उनके आइडल हैं।
दूसरी फिल्म में भी दिखेंगी अंबिकाे
बालीवुड में धीरे- धीरे पैर जमा रही अंबिका वानी को दूसरी फिल्म भी मिलने वाली हैं। यह फिल्म भी महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है और इसकी थीम सड़क पर फेंकी जा रही नवजात बच्चियों पर केंद्रित है। इस फिल्म का नाम 'लिटिल थी' है। पूरी संभावना है कि फरवरी से मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में किरदार का श्रेय भी अंबिका अपने निर्देशक संजय साक्षी को देती हैं।
Published on:
11 Dec 2017 01:29 pm

बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
