25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीवीआईपी जिले में किशोरी के साथ छेड़छाड करने के बाद डाल दिया मिट्टी का तेल

वीवीआईपी जिले में किशोरी के साथ छेड़छाड करने के बाद डाल दिया मिट्टी का तेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Madhav Singh

•

Updated: 22 Nov 2018, 11:07 PM IST

Patrika.Com

वीवीआईपी जिले में किशोरी के साथ झेड़झाड करने के बाद डाल दिया मिटटी का तेल

रायबरेली। वीवीआईपी जिले में लगातार कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये एसपी सुजाता सिंह लगातार थानों में फरार चल रहे अपराधियों पर भी नकेल कसती नजर आ रही है। लेकिन जिले में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट जैसे मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसे मामले में पुलिस कार्यवाई तो करती है, लेकिन जब लड़कियों की अस्मत लुट जाती है, साथ ही उनके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया जाता है और इसके बाद अगर परिजन थाने जाते हैं तो पुलिस रिपोर्ट लिखने में भी आना कानी करती नजर आती है। ऐसे ही जिले के अलग-अलग थानों से महिलाओं के साथ मारपीट व छेड़छाड़ के मामले आ रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला थाना सरेनी में हुआ है जहां घर में घुसकर छेड़खानी करने से मना करने पर युवक ने किशोरी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया, इससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। झुलसी किशोरी को परिजनों ने सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया। जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ संबन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लगातार किशोरियों और महिलाओं के साथ झेड़झाड़ के मामले में आयी बाढ़

सरेनी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली किशोरी घर में सो रही थी। गांव का चंदन शर्मा पुत्र छेदीलाल दीवार फांदकर घर में घुस गया और कमरे में सो रही किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। मना करने पर युवक उसे गालियां देकर मारापीटा और पास में रखी मिट्टी के तेल की पिपिया से उसके ऊपर तेल उड़ेल दिया और चिराग से आग लगा दिया तथा मुहं खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। किशोरी ने शोर मचाया तो पड़ोसी दौड़े और आग बुझाकर पीड़िता को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।