
सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार रायबरेली पहुंचे थे। अखिलेश जब रायबरेली से लखनऊ लौट रहे थे तो अखिलेश ने खेत में काम कर रही कुछ लड़कियों से मुलाकात की। ये लड़कियां सिर पर बोझा लेकर जा रही थीं तो इनको देख अखिलेश ने अपना काफिला रुकवा दिया।
अखिलेश यादव ने इन लड़कियों के साथ ट्विटर पर तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘दसवीं पास लड़कियों को पढ़ाई के साथ-साथ जिम्मेदारियों का बोझ भी उठाते देखा। सरकार के द्वारा इनके सिर से बोझ उतारकर इनकी उच्च शिक्षा का प्रबंध हो तो कितना अच्छा हो’
दुर्घटना में शिकार लोगों के परिजनों से भी मिले अखिलेश
रायबरेली में 11 जनवरी को एक डंपर ने चाय की गुमटी पर खड़े लोगों को रौंद दिया था। इस हादसेमें चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों से भी अखिलेश यादव ने मुलाकात की।
अखिलेश ने समाजवादी पार्टी की ओर से मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपए की मदद की घोषणा भी की है। साथ ही उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। बता दें कि अखिलेश यादव रायबरेली में विधायक मनोज पांडेय की मां विद्यादेवी की बरसी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
Published on:
15 Jan 2023 07:37 am
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
