10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने जिले में कोरोना महामारी में बचाव के लिए दी यह बड़ी धनराशि,भाजपा में मचा हंगामा

रायबरेली (raebareli) कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी (congres mp soniya gandhi) ने जिले में कोरोना महामारी में बचाव के लिए दी यह बड़ी धनराशि,भाजपा में मचा हंगामा

less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने जिले में कोरोना महामारी में बचाव के लिए दी यह बड़ी धनराशि,भाजपा में मचा हंगामा

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने जिले में कोरोना महामारी में बचाव के लिए दी यह बड़ी धनराशि,भाजपा में मचा हंगामा

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

रायबरेली. कांग्रेस अध्यक्षा(Congress President) व रायबरेली सांसद सोनिया गांधी(congres mp soniya gandhi) ने शुक्रवार को एक पत्र जिला आधिकारी को लिख कर अपनी बची हुई सांसद निधि एक करोड़ सत्रह लाख सतहत्तर हजार रुपये जिले के कोरोना संक्रमितों के ईलाज़ के लिए उपयोग करने की जिलाधिकारी से अपील की है। श्रीमती गांधी पिछले तीन दशक से रायबरेली संसदीय क्षेत्र की सांसद है।

यह भी पढ़े : रायबरेली के जीआईसी ग्राउंड में 500 बेड का बनाएंगे हॉस्पिटल- एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह

सांसद निधि से एक करोड़ तैतीस लाख रुपये उपयोग करने की अपील

प्रभारी कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी लंबे समय से बीमार है और अस्वस्थता के कारण लंबे समय से रायबरेली वासियों के सुख दुख में स्वयं शामिल नही हो पाती।लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में प्रियंका गांधी वाड्रा व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उनके प्रतिनिधि के. एल. शर्मा लगातार जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कांग्रेस की गतिविधियों को धार देते रहे है।आज जिले में कोरोना महामारी के विकराल रूप अख्तियार करने पर गांधी ने अपनी बची हुई सांसद निधि एक करोड़ सत्रह लाख सतहत्तर हजार रुपये को कोरोना महामारी से आम जनता को बचाने के लिए जिस तरह से चाहे अपने उपयोग में ला सकते है।सारा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर की चपेट में है और रोजाना हजारों लोगों की जान जा रही साथ ही लाखो की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे है।फिलहाल सोनिया गांधी के इस पत्र से जिले के आम आदमी के लिए एक बड़ी राहत मिल सकती है।