11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 साल बाद कांग्रेस की वापसी, सपा को हराया 

तिलोई सीट पर भाजपा दो बार खिला चुकी है कमल, बसपा का नहीं खुला खाता   

less than 1 minute read
Google source verification

image

UP Patrika

Dec 23, 2016

 congress

congress

रायबरेली जिले में तिलोई विधानसभा पर 7 बार कांग्रेस का कब्जा रहा। बीच में दो बार सपा और दो बार भाजपा का भी दौर आया उस समय कांग्रेस लड़ाई में दूसरे नंबर पर आ गई। लेकिन 2012 में कांग्रेस ने सपा को हरा दिया। कांग्रेस के मो मुस्लिम को 6,1249 और सपा के मयंकेश्वर सिंह को 5,8539 मत मिले थे। वर्ष 2012 में कांग्रेस ने 20 साल बाद वापसी की लेकिन जीत का अंतर ज्यादा नहीं था।
महिला और बसपा को नहीं मिला अवसर
तिलोई विधानसभा सीट से कभी भी महिला प्रत्याशी को जीत नहीं मिली। यहां तक की दूसरे नंबर पर भी नहीं थी। 2007 में बसपा लहर में भी यहां बसपा को जीत नहीं मिली।
मोहन, वसीम और मयंकेश्वर की हैट्रिक
तिलोई विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर मोहन और वसीम ने लगातार हैट्रिक लगाई है। उस समय बीजेपी नंबर दो पर रही। वहीं मयंकेश्वर सिंह ने भाजपा और सपा के टिकट पर हैट्रिक लगाया।
आंकड़े बोलते है
कुल मतदाता
2,79642
महिला
1,32790
पुरुष
1,46851
यह क्षेत्र बदलते हैं जीत का समीकरण
कम मतदाता
टोडपुर 340, चक ममहाअनु 374, बहादुरपुर और पूरे गंगासराय 412, अरसदपुर और मौलवी कलां 834, नकदेइयापुर 838, और शेखाना 942 में मतदाता है।
अधिक मतदाता
चिलौली 1094, टिकरी 1066, कोटवाखंड 1174, इन्हौना आंशिक 1361, रस्तामऊ आंशिक 1394, पेण्डारा 1455, जायस 1495 और चैधराना और जायस में 1527 मतदाता है।
1967 से अब तक के विजेता
1967 वी नकवी-कांग्रेस
1969 मोहन सिंह-बेजीएस
1974 मोहन सिंह-कांग्रेस
1977 मोहन सिंह-कांग्रेस
1980 हाजी वसीम-कांग्रेस
1985 हाजी वसीम- कांग्रेस
1989 हाजी वसीम-कांग्रेस
1991 हाजी वसीम-कांग्रेस
1993 मयंकेश्वर शरन सिंह-भाजपा
1996 सपा
2002 मयंकेश्वर शरन सिंह-भाजपा
2007 मयंकेश्वर शरन सिंह-सपा
2012 मो मुस्लिम-कांग्रेस

रिपोर्ट: माधव सिंह /संतोष कुमार पाण्डेय









बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग