14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: रायबरेली और मथुरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

Road Accident in UP: उत्तर प्रदेश के रायबरेली और मथुरा में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत होने की खबर है।

2 min read
Google source verification
Road Accident

Road Accident in UP: रायबरेली और मथुरा में अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई है। रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक के आपस में टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक आपस में टकराने के बाद घटनास्थल पर मौजूद खंभे से भी टकरा गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है।

दो चचेरे भाई के मौत से घर में मातम

यह घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई के पास की है। बताया जा रहा है तीन मृतकों में दो चचेरे भाई थे। युवाओं के मौत के बाद उनके घर में मातम का माहौल है। मृतक सरेनी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इन युवकों ने कुछ ही दिन पहले नई बाइक ली थी। इसके बाद रविवार रात में यह तीन युवक दो बाइक पर सवार होकर अपने मित्र के घर जाने के लिए निकले थे। सुबह दुर्घटनास्थल पर यह तीनों मृत अवस्था में मिले, जबकि मौत के कारणों के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़ें: इस ट्रेन में अभी भी खाली है सीटें, फटाफट करें दिवाली-छठ की बुकिंग

मथुरा में 3 लोगों की मौत

इसके अलावा, एक और भयंकर सड़क हादसे में मथुरा एक्सप्रेस-वे पर भी तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक एक वैगनार कार में सवार 5 लोग आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। जहां आगे चल रहे वाहन से टकराने से यह दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मुश्किल से तीनों मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला। यह यमुना एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 110 की घटना है।