रायबरेली

पत्नी से मिलने पति आया तो ससुराल वालों ने शर्ट उतारकर पीटा, रात भर पेड़ से बांधे रखा

रायबरेली में एक पति अपने पत्नी से मिलने के लिए आया। वहीं, ससुराल वालों ने उसे बंधकर बना लिया और बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं उसे रात भर पेड़ में बांधकर रखा।

2 min read
Oct 18, 2023
युवक को पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा।

रायबरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पत‍ि अपने पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा। ससुराल के लोगों ने उसे सजा दे दी। पकड़कर पहले युवक के कपड़े उतारे फ‍िर पेंड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं युवक रात भर पेड़ से बांधा रहा। हद तो तब हो गई जब युवक को छुड़ाने आई पुलिस खाली हाथ लौट गई। यह मामला गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे बालादीन का पुरवा मजरे कोरिहर का है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम अमित कुमार निवासी लात खेड़ा थाना मौरावां अपने दोस्त पप्पू के साथ पत्नी से मिलने आया था। ससुराल वालों ने पत्नी से मिलने आए युवक को पेड़ से बांधकर मार पीट की।

ससुराल वालों और अमित के बीच हुआ था विवाद
दरअसल युवक गांव के बाहर से अपनी पत्नी को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद अमित गुस्से मे ससुराल पहुंच गया। ससुराल वालों और अमित के बीच विवाद हो गया। इतने में ससुराल वालों ने अमित व उसके दोस्त पप्पू को पकड़ लिया।

इसके बाद अमित को पेड़ से बांधकर मारा पीटा। रात को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक छुड़ाने की बजाय लौट गई। पुलिस का कहना था कि अगर इसने कुछ कर लिया तो हमारे माथे आ जायेगा। रात भर युवक पेड़ से बंधा रहा।

सुबह सात बजे पुल‍िस दोबारा मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़ाया। इतना ही नहीं दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले आई। दरअसल सात वर्ष पहले जगदीश ने अपनी बेटी प्रियंका का विवाह अमित कुमार पुत्र कालीदीन निवासी लतखेड़ा मौरांवा किया था। एक साल दोनों साथ रहे फिर दोनों में अनबन हो गई। इसके बाद जगदीश ने अमित पर दहेज प्रथा का मुकदमा करवा दिया, जो अभी कोर्ट मे विचाराधीन है।

Updated on:
18 Oct 2023 04:54 pm
Published on:
18 Oct 2023 02:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर