3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raebareli News:निकाह के बाद बीबी का मुंबई में सौदा, जिस्मफरोशी करवाना चाहता था पति

Raebareli News: 15 जून को पति ने महिला का सौदा कर दिया। रात में उसके छह माह के बच्चे को छीन लिया गया और घर से बाहर कर दिया। वहां से वह किसी तरह अपने मायके आई और परिवार को मामले की जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Husband wanted to get his wife to do bady trade after marriage

Raebareli News: रायबरेली के डीह की मुस्लिम महिला ने पति पर जिस्मफरोशी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पति ने उसके छह माह के बेटे को जबरन अपने कब्जे में रख लिया है। पीड़िता ने अपने सास-ससुर समेत आठ लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। एसपी ने डीह थाना प्रभारी को जांच सौंपी है।

पीड़िता का निकाह सात सितंबर 2021 को प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा के युवक से हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मायके पक्ष के लोगों के हस्तक्षेप के बाद उत्पीड़न बंद हुआ। जनवरी 2023 में पीड़िता ससुरालवालों के साथ मुंबई चली गई।

पत‌ि की पहले भी हो चकी थी शादी
वहां पहुंचने पर पता चला कि उसके पति की पहले भी शादी हो चुकी थी, जिसका केस चल रहा है। उसने जब शिकायत की तो पति, सास-ससुर, देवर और ननद ने फिर से उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि पति उससे जिस्मफरोसी का दबाव बनाता था। रोज रात को जबरदस्ती घर से बाहर निकाल दिया जाता था।

पति ने कर दिया सौदा
15 जून को पति ने उसका सौदा कर दिया। रात में उसके छह माह के बच्चे को छीन लिया गया और घर से बाहर कर दिया। वहां से वह किसी तरह अपने मायके आई और परिवार को मामले की जानकारी दी। मंगलवार को पीड़िता के घरवालों ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

Story Loader