13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली में मिला लापता सारस, वापस ले गई वन विभाग की टीम

Arif Saras News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने ‘बी सैया’ गांव के लोगों को सारस को बचाने के लिए धन्यवाद कहा था। बता दें कि सारस को दोबारा पक्षी विहार में डाल दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Arif and Saras news

अमेठी के आरिफ और उनके अनोखे दोस्त सारस की बारे में अब एक नया अपडेट सामने आया है। वन विभाग की टीम ने रायबरेली से सारस को दोबारा पकड़ लिया है।

सारस दोबारा पहुंचा पक्षी विहार
IPI न्यूज ने इस घटना को लेकर एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में लोग बता रहे हैं, “कल शाम को सारस पक्षी लगभग 7:30 बजे मिला था। वह कुत्तों के बीच में घिरा हुआ था। फिर हम लोग उसे पकड़ कर घर लेकर आए। घर लाकर उसे खाना खिलाया, पानी पिलाया और फिर वन विभाग को फोन किया। वन विभाग की टीम रात 10 बजे सारस को दोबारा पक्षी विहार लेकर गई।”

पक्षी विहार से गायब हो गया था सारस
बता दें कि सारस के पक्षी विहार से लापता होने की खबर सामने आई थी। इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था। साथ ही, उन्होंने सारस के जरिए BJP पर निशाना भी साधा था।

मार्च 2022 में घायल मिला था सारस
अमेठी में मार्च 2022 में आरिफ को खेत में एक सारस पक्षी घायल मिला था। आरिफ के मुताबिक, “सारस के पैर में चोट लगी थी। मैंने उसकी मरहम-पट्टी की। तब से ही सारस पक्षी मेरे साथ रहने लगा।” बता दें कि फरवरी महीने में आरिफ और सारस की दोस्ती की खबर सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंची और देखते ही देखते ये खबर वायरल हो गई।

खबर वायरल होने के बाद, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आरिफ और सारस की दोस्ती देखने के लिए मंडखा पहुंचे। उन्होंने वहां की अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी।