22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार के राज में हुई इतनी बड़ी घटना, पुलिस हैरान, लोग परेशान

योगी सरकार के राज में हत्याओं का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

2 min read
Google source verification
raebareli news

योगी सरकार के राज में हुई इतनी बड़ी घटना, पुलिस हैरान, लोग परेशान

रायबरेली. योगी सरकार में हत्याओं का दौर रुकने का नाम नही ले रहा है। रायबरेली जिले में महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। पुलिस इन घटनाओं को रोकने में असफल होती नजर आ रही है। जबकि जिले के कप्तान को भी बदला जा चुका है। नये कप्तान के आते ही लगता है अपराध ज्यादा बढ़े हैं। जिले में एक ही दिन लगातार दो जगह गोली कांड होते है, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या हो जाती, दूसरी घटना में एक महिला को गोली लगने से गम्भीर रुप से घायल हो जाती है। इस पर रायबरेली जिले की पुलिस की कार्यशाली पर आम जनता प्रश्नचिन्ह लगाती नजर आ रही है।

सीने में गोली मारकर की हत्या

बछरावां थाना क्षेत्र के महाराजगंज मार्ग पर कस्बे के निकट छोटी नहर की पटरी पर बीती देर रात 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह आसपास के ग्रामीणों ने देखा, तो अफरा तफरी मच गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। विदित हो बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजगंज मार्ग पर कस्बे के निकट छोटी नहर की पटरी पर बीती देर रात एक युवक की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब खेतों की तरफ गये ग्रामीणों ने शव को देखा, तो अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू की कोतवाल जी डी शुक्ला ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज

फॉरेंसिक टीम एक्सपर्ट आराधना तिवारी के नेतृत्व में आई टीम ने मृतक के शव वह घटनास्थल की गहन जांच पड़ताल की। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी गोपीनाथ सोनी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से जांच पड़ताल की घटना के काफी देर बाद तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। तभी कुछ लोगों ने मृतक की पहचान बसंत कुमार पुत्र रामखेलावन दुर्गा खेड़ा मजरे अमावा थाना बछरावां के रूप में की आनन फानन में उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता रामखेलावन ने अपने पुत्र के रुप में पहचान की रामखेलावन ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पट्टीदारों से घर व खेती पाती के बंटवारे को लेकर कई वर्ष पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसमें उस के बड़े भाई छोटेलाल के लड़के चंद्रशेखर, राजाराम, रमेश कुमार व चंद्रशेखर के पुत्र राजेश कुमार ने उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। मृतक बसंत कुमार के विरुद्ध बछरावां थाने में आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हुए और मृतक के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही भी पुलिस द्वारा की गई थी। मृतक के पिता ने बताया कि गुंडा एक्ट में आज रायबरेली जनपद न्यायालय में पेशी भी थी।

बच्चों के लालन पालन की है चिंता

मृतक के पिता रामखेलावन का कहना है कि उनके दो पुत्र बसंत कुमार और सुनील कुमार थे। बसंत को 5 साल का लड़का अनमोल और 3 साल की बेटी सोनिया है। मृतक की पत्नी शिवानी को पेट में लगभग 7 माह का गर्भ है। छोटे बेटे सुनील की अभी शीघ्र ही शादी की है। बसंत की निर्मम हत्या से जहां उसका परिवार पूरी तरीके से टूट गया है और अब बच्चों की लालन-पालन कैसे होगा वहीं मृतक की बुजुर्ग मां जगराना का भी रो रो कर बुरा हाल है।


बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग