
Rahul Sonia
रायबली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में हुए NTPC बॉयलर ब्लास्ट ने हर तरफ खलबली पैदा कर दी है। देखते ही देखते राजनीतिक गलियारों से भी शोक संदेश आने लगे हैं। यूपी सरकार की तरफ से जहां श्रीकांत शर्मा और खुद सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया वहीं कांग्रेस की ओर से शोक संदेश आने लगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मामले पर दुख जताया है। और हादसे से सम्बंधित रिपोर्ट मांगी है। सोनिया गांधी के पीए धीरज श्रीवास्तव मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर घायलों को अस्पतालों तक पहुंचा रहे हैं। वहीं यूथ कांग्रेस के वर्कर भी युद्धस्तर पर मदद के लिए काम पर लग गए हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस यूथ नेता लोगों की मदद के लिए वहां पहुंचे हैं।
इसी बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट के जरिए शोक जाहिर किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा है "रायबरेली NTPC प्लांट की घटना से मन विचलित है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं। प्रशासन से आग्रह है घायलों को तत्काल मदद दी जाए।"
15 लोगों की हुई मौत, 100 से ज्यादा घायल-
बताया जा रहा है कि ऐश पाइप में तेज प्रेशर के चलते ये ब्लास्ट हुआ जिसमें खबर लिखे जाने तक 15 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 100 से ज्यादा लोगों गंभीर रूप से घयाल हो गए।
सीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान-
विदेश दौरे पर सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर हर संभव मदद करने का आदेश दिया है। मामले पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम ने मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपए व मामलू रूप से घायल लोगों को 25-25 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।
Published on:
01 Nov 2017 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
