26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अधिकारी गम्भीर रहे, उदासीनता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीडीओ

जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अधिकारी गम्भीर रहे, उदासीनता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीडीओ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Madhav Singh

•

Updated: 16 Apr 2022, 10:00 PM IST

जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अधिकारी गम्भीर रहे, उदासीनता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीडीओ

जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अधिकारी गम्भीर रहे, उदासीनता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीडीओ

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रायबरेली. सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।

पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर करें निस्तारण

इस अवसर पर पुलिस से संबंधित प्रकरणों को पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सुना एवं संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली जन समस्याएं सुनें तथा उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें इसमें लापरवाही किए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा विकास विभाग से संबंधित प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण के लिए सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है।

सदर तहसील में कुल 25 शिकायतें सुनी गई

सदर तहसील में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें एक शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अत्याधिक गम्भीर है और इसमें उदासीनता एवं लापरवाही माफ नही होगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यालय समय से पहुंचे व जन समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित कराएं। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर,जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।