10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली

प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालक डाक्टर के बेटे ने मार ली गोली, परिवार में मातम

खीरों कस्बे के एक प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालक के बेटे को संदिग्ध हालत में कनपटी में गोली मार ली।

Google source verification

रायबरेली. खीरों कस्बे के एक प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालक के बेटे को संदिग्ध हालत में कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोग समझ ही नहीं पाये कि आवाज कहा से आयी है। बाद में घर में देखा तो लड़कें के कमरे में गोली की आवाज आयी थी। इसके बाद देखा कि लड़का घायल था। बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने खून से लथपथ घायल को आनन-फानन सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गम्भीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान अस्पताल में डाक्टरों ने युवक को मौत पुष्टि कर दी।

सोमवार को खीरों कस्बे के अतहर रोड स्थित एक प्राइवेट दिव्य लोक नर्सिंग होम के संचालक डाक्टर विमल सचान के 28 वर्षीय बेटे सचिन उर्फ रिषी सचान को संदिग्ध हालात में कनपटी के पास गोली मार ली। गोली लगने के बाद युवक खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घर के अंदर से गोली की आवाज आते ही परिवार पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनउ रेफर कर दिया, जहां देर शाम इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वारदात के कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

आसपास के लोगों के अनुसार युवक ने परिजनों से क्षुब्ध होकर स्वयं को गोली मार ली है। फिलहाल जांच के बाद मामला स्पष्ट हो जायेगां एसओ संजय सिंह ने बताया कि मौके से अवैध तमंचा बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है।

रविवार को सचिन उर्फ रिषी सचान 28 वर्षी को किसी दोस्त का जन्मदिन था और उसके दोस्त के साथ अपने जन्म दिन की पार्टी रखी थी। सचिन अपने दोस्तों के साथ लालगंज-सेमरी समार्ग पर लालगंज के निकट स्थित मुबारकपुर गांव के पास एक ढाबे में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। ढाबे में खाने पीने के दौरान सचिन के दोस्तों और ढाबा मालिक से कहा सुनी हो गई। मामला बढ़ता देख सचिन के सभी दोस्त उसे ढाबे पर ही छोड़कर वापस खीरों चले आए इस दौरान ढाबा मालिक और अन्य संचालकों ने सचिन सचान की जमकर पिटाई की और लालगंज कोतवाली पुलिस की सूचना दी। लालगंज पुलिस ने सचिन को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ की। इस दौरान मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे छुड़ाया और सोमवार की सुबह वह घर पहुंचा, घर पहुंचते ही उसने दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में जाकर अन्दर से कुंडी बंद करके कनपटी में तमंचा लगाकर खुद को गोली मार ली।