
माधव सिंह
रायबरेली. एक बार फिर प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने की चर्चा है। माना जा रहा है इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं और उन्हें लगता है कि प्रियंका गांधी ही अकेली ऐसी शख्सियत हैं जो बीजेपी को हराने के साथ कांग्रेस की गिरती हुई साख बचाने में सक्षम हो पाएंगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाना चाहिये या नहीं, इस पर पत्रिका ने अमेठी और रायबरेली के लोगों से अलग-अलग बात की। आइये जानते हैं प्रियंका गांधी को लेकर क्या है लोगों की राय।
- रायबरेली के धर्मेंद्र यादव कहते हैं कि प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की राजनीति में पदार्पण करना चाहिये और आगामी लोकसभा चुनाव उनके लिये सही समय है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी युवा और मेहनती होने के साथ-साथ ईमानदार और तेज तर्रार महिला हैं।
- रायबरेली के महाराजगंज निवासी लालू सिंह कहते हैं कि प्रियंका गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह तेज तर्रार और लोगों की मदद करने वाली है। जिले के लोग उनमें इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को राहुल गांधी संग मिलकर कांग्रेस को ऊचाइंयों पर ले जाना चाहिये। यह जरूरी है और यही जनता की मांग भी है।
- रायबरेली के मोहम्मद वैग कहते हैं कि प्रियंका गांधी देश और जनता को अच्छी तरह समझती हैं, जबकि राहुल को अभी इतना अनुभव नहीं है। उनको विरोधियों को जवाब देना अच्छी तरह से आता है। लोगों की भावनाओं को समझने का तरीका पता है और राजनीति का ज्ञान भी है। प्रदेश के साथ ही पूरा देश प्रियंका गांधी का राजनीतिक स्वागत करने के लिये बेताब है।
- जायस अमेठी के मोहम्मद यूसूफ प्रियंका गांधी को अच्छी नेता मानते हैं। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी का काम करने का तरीका सबसे अलग और हौसले बुलंद रहते हैं। वह जनता से जो बोलती हैं, वही करती हैं। इंदिरा गांधी भी यही तरीका अपनाती थीं। इसलिये अब समय आ गया है कि प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल संग मिलकर फिर से कांग्रेस का माहौल बनायें।
- जायस के ही मोहम्मद इरसाद कहते हैं कि प्रियंका गांधी एक अच्छे विचारों वाली महिला हैं। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी जाति और साम्प्रदायिकता की बात नहीं की है और न ही सुनी है। दलितों को उनका हक और जमीन का पट्टा इंदिरा गांधी की ही देन है। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका गांधी इस बार कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ती हैं तो वह निश्चित ही राहुल गांधी को मजबूती के साथ लोगों को रोजगार और महिलाओं को उनका हक मिलेगा।
- रामपुर टिकरा शिवगण के ग्राम प्रधान सीताराम कहते हैं कि इस रायबरेली ने देश को प्रधानमंत्री दिया है। अगर प्रियंका गांधी राजनीति में आती हैं तो लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश एक अलगर प्रदेश नजर आयेगा। क्योंकि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और प्रियंका का आस्तित्व अलग है।
- रायबरेली के अनोखे लाल कहते हैं कि प्रियंका गांधी अगर उत्तर प्रदेश से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे तो लोगों को लगेगा कि इंदिरा गांधी फिर से राजनीति में वापस आ गई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी का एक दूसरे से अच्छा तालमेल है। इसका जनता में अच्छा मैसेज जायेगा।
- रायबरेली के दिनेश कुमार कहते हैं कि इंदिरा गांधी की छवि प्रियंका में ज्यादा दिखाई पड़ती है। अगर वह सक्रिय राजनीति में आईं तो फिर इस प्रदेश ही नहीं देश का राजनीतिक समीकरण बदल जायेगा।
- रायबरेली के राजबहादुर कहते हैं कि प्रियंका गांधी ने रायबरेली के लोगों से जो वादे किये थे, उन्होंने पूरे किये हैं। उन्होंने अगर सड़क, पानी, बिजली का वादा किया है तो वह पूरा हुआ है। वह कहते हैं जैसे किसान अपने सूखे खेत के लिये आसमान को ताकता है, ऐसे ही रायबरेली और अमेठी की जनता प्रियंका गांधी की राह देख रही है।
- हरिनाथ मिश्रा कहते हैं कि प्रियंका गांधी के राजनीति आने से कार्यकर्ताओं को एक नई ताकत मिलेगी। जनता में उनकी छवि ईमानदार और साफ-सुथरी छवि वाली महिला की है। इसलिये अब कांग्रेस पार्टी को उन्हें लॉन्च कर ही देना चाहिये।
- रायबरेली के अजय कुमार कहते हैं कि प्रियंका गांधी रायबरेली की बेटी हैं और लोगों के दिलों में राज करती हैं। वह पार्टी को मजबूत करने में हर वक्त तैयार रहती हैं। रायबरेली हो या दिल्ली जब भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिलना होता है तो तुरन्त मिलने की कोशिश करती हैं। इस लिये उनको जल्द से जल्द राजनीति में पूरी तरह से आ जाना चाहिए।
- हरिकेश कहते हैं कि प्रियकां गांधी को उत्तर प्रदेश ही नहीं सारा देश पसन्द करता है। वह दुबली-पतली लगती जरूर हैं, पर दिमाग और काम के बहुत तेज हैं।
- रायबरेली के अजय चौधरी कहते हैं कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में 90 प्रतिशत लोग अभी जानते नहीं है। पहले उन्हें पूरी तरह से राजनीति में लाना होगा और जनता के बीच जाना होगा, तभी कांग्रेस पार्टी फिर से देश की सत्ता में काबिज होगी।
- रामदीन विश्वकर्मा कहते हैं कि प्रियंका गांधी अगर राजनीति में आती हैं तो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और मुस्लिम लोगों को साथ लेकर चलेंगी। उनके अन्दर जातिवादिता नहीं है। और कांग्रेस पार्टी ही ने एससी और एसटी लोगों को जमीन का पट्टा दिलाया था।
- हरचंदपुर के प्रवीण सिंह कहते हैं कि प्रियंका की राजनीतिक सक्रियता रायबरेली के लोगों के लिये तो खास हो सकता है, पर अन्य जनपद के लोगों के लिये नहीं। क्योंकि कांग्रेस का रवैया से सभी लोग अच्छी तरह से समझ चुके हैं कि करना कुछ नहीं है। लेकिन प्रियंका गांधी की सोच और विचारों में काफी अन्तर है। वह एक अलग महिला हैं और राहुल गांधी से काफी अलग विचार रखती है। इसलिये कांग्रेस पार्टी के लिये उनको सक्रिय राजनीति में लाना ही श्रेयस्कर होगा।
- गंगागंज रायबरेली के कुंवर बहादुर सिंह कहते हैं कि प्रियंका गांधी युवा हैं। उनकी छवि साफ-सुथरी है। जब वह बोलती हैं तो जनता उनकी बातें अच्छी तरह सुनती है। वह लोगों पास जाती हैं और उन्हें समझने और समझाने की पूरी कोशिश करती हैं।
- परमानपुर रायबरेली के शिवकुमार सिंह कहते हैं कि प्रियकां गांधी को अब राजनीति में लाना होगा। ये दोनों भाई-बहन मिलकर कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।
- टाण्डा रायबरेली के विजय सिंह कहते हैं कि प्रियंका गांधी लोगों की अच्छी मित्र हैं। जनता उनको जल्द से जल्द राजनीति में देखना चाहती है और और अगर प्रियंका आती हैं तो कांग्रेस की सीटें बढ़ना तय है।
- लालगंज रायबरेली के अश्वनी कुमार कहते हैं कि प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी की तरह एक अच्छी राजनेता साबित होंगी। वह राहुल गांधी के अपेक्षा ज्यादा निडर और साहसी महिला हैं। किसी को किस प्रकार से जवाब देना है, उनको बहुत अच्छी तरह से आता है ।
- जगतपुर रायबरेली के कामेन्द्र बहादुर सिंह कहते हैं प्रियंका गांधी को देश में इंदिरा गांधी जैसा बनना होगा, तभी इतनी पुरानी पार्टी का दोबारा जीवित किया जा सकेगा। वह देखने में जितनी अच्छी लगती हैं उससे ज्यादा काम का महात्व देती हैं। अभी तो कांग्रेस ने उनको पूरी तरह से राजनीति में उतारा ही नहीं है, पहले वह सक्रिय राजनीति में आये और फिर युवाओं के दिलों पर राज करेगीं।
Published on:
01 Apr 2018 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
