
सांप से खेलने का मामला, प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली क्लीन चिट, दो सपेरों पर केस दर्ज
रायबरेली. रायबरेली जिले के हंसा का पुरवा गांव में सांप के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के खेलने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने द प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनीमल्स और द वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत डीएम से हुई शिकायत की थी। मामले की जांच में प्रियंका गांधी वाड्रा को क्लीनचिट दे दी गई है। जबकि दो सपेरों के खिलाफ वन विभाग ने विभागीय मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी है। यह घटना बीती दो मई की थी। सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी की वह फोटो काफी वायरल (Priyanka Gandhi Photo) हुई थी, जिसमें उनके हाथों में सांप नजर आ रहा था।
प्रियंका के मामले में लिप्त होने की पुष्टि नहीं
वन विभाग के एसडीओ बीएम शुक्ला ने मामले (Priyanka Gandhi Vadra Snake Case) की जांच की। प्रियंका गांधी पर आरोप थे कि उन्होंने सांप को अपने हाथों से पकड़ा था। डीएम नेहा शर्मा ने मामले में वन विभाग को जांच करके कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। वहीं जब इस मामले में गांव के लोगों ने पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी दो मई को चुनाव प्रचार के दौरान यहां कुछ देर के लिए रुकी थीं। इस दौरान वहां कुछ सपेरे सांप का प्रदर्शन कर रहे थे। जांच अधिकारी के मुताबिक इस मामले में कहीं भी प्रियंका गांधी वाड्रा के मामले में लिप्त होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी ने दो सपेरों को नोटिस देकर जवाब मांगा था। नोटिस का जवाब न आने के बाद दोनों के खिलाफ विभागीय मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
आरोपों की नहीं हुई पुष्टि
रायबरेली के डीएफओ तुलसीदास शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच एसडीओ से कराई गई। भारतीय कल्याण बोर्ड से वीडियो और फोटो मांगी गई थी। गांव भेजकर लोगों के बयान दर्ज कराए गये थे। लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा पर आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में दो सपेरों के खिलाफ विभागीय मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Published on:
10 Jul 2019 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
