
रायबरेली में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भागी, पति अपने बच्चों की मां की कर रहा है तलाश
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
रायबरेली. ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जलालपुर में एक प्रेम करने का मामला आया है कहा जा रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका के बीच जो प्रेम को बढ़ाने में मोबाइल ने अपना अहम रोल अदा किया है। जब प्रेम पूरी तरह से परवान चढ़ गया तो प्रेमिका ने अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। साथ में 15 हजार रुपये व कुछ जेवर भी लेकर अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई है। इस मामले की जब जानकारी उसके पति को हुई तो उसने काफी खोजबीन की, लेकिन उसको अपनी पत्नी की जानकारी कहीं भी प्राप्त नहीं हो पाई। इसके बाद पति ने पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही।
दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भागी
पूरा मामला बताया जा रहा है कि बीती 14 अप्रैल को प्रेमिका के पति विनोद कुमार घर से किसी काम के लिए बाहर गया था। उसकी पत्नी और दो मासूम छोटे बच्चे घर पर ही थे। लेकिन दोपहर के करीब पत्नी सीमा दोनों छोटे बच्चों को छोड़कर व घर में रखे करीब 15 हजार रुपये की नकदी व जेवर लेकर कहीं चली गई। बताते है की पति की गैरमौजूदगी में ना होने पर पत्नी अधिकतर अपने मोबाइल से किसी अनजान व्यक्ति से बात किया करती थी। जब इस बात की आशंका जताई गई की सीमा उसी के साथ भागी है। जिससे वह फोन पर बात किया करती थी। विनोद ने काफी खोजबीन करने के दौरान सीमा का पता तो नहीं चला लेकिन कुछ जानकारी जरूर मिली है। बताया जा रहा है कि सलोन थाना क्षेत्र के गांव जमुनवा बुजुर्ग के रामनरेश नाम के व्यक्ति से बराबर बात किया करती थी। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है और उसने गुहार लगाई है कि मुझे न्याय दिलाया जाए और मेरी पत्नी की खोजबीन करके मेरे हवाले की जाये। जिससे मेरे छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश किसी तरह उसकी मां के द्वारा हो सके।
प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया
प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि इस मामले पर तहरीर मिल गई है मुकदमा भी दर्ज हो गया है एवं महिला का पता लगाया जा रहा है। साथ ही उसके घरवालों से और भी जानकारियां प्राप्त करने की कोशिश पुलिस कर रही है, जिससे महिला को जल्द से जल्द पता लगाने में सहायता मिल सके।
Published on:
22 Apr 2022, 9:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.