
रायबरेली में बाइक चोरों के गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, पांच बाइक चोरों को पुलिस ने भेजा जेल
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रायबरेली. लालगंज कोतवाली क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थी। इस बात को लेकर आम जनता ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ बाइक चोरों के खिलाफ एक अभियान चलाया। जिसके बाद पुलिस ने बाइक चोरों के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए गैंग के पास से चोरी की गई पांच बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए चोर के इस गैंग से पुलिस ने पूछताछ की तो और भी जानकारियां प्राप्त हुई है। इसके बाद पकड़े गए सभी चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
बाइक चोरों के गैंग का पुलिस ने किया खुलासा
एसपी कार्यालय के किरण हाल में बाइक चोरों के इस गैंग का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने बताया कि लालगंज क्षेत्र में हो रही लगातार बाइक चोरी की घटनाओं पर लालगंज के कोतवाल राजेश सिंह ने एक टीम गठित कर बाइक चोरों के खिलाफ एक अभियान चलाया था। इस अभियान में पुलिस टीम ने बाइक चोर गैंग के मुख्य आरोपी पंकज यादव व कमल यादव को चोरी की दो बाइक के साथ वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। बरामद हुई सभी बाइक लालगंज कस्बे से ही चुराई गई थी, और उन सभी बाइक के नंबर प्लेट बदलकर चोर बाइक का उपयोग कर रहे थे।
एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया
एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए मुख्य गैंग के आरोपी से लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें मुन्ना सिंह उर्फ आदर्श सिंह व छोटू उर्फ शिवम और मनु कौशल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए गैंग के पास से पुलिस टीम ने चोरी की अलग-अलग नंबरों की पांच बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए गिरोह ने बताया कि बाइक जो चोरी की जाती थी वह लालगंज और डलमऊ क्षेत्र से अधिकतर चोरी की गई थी। इस मामले में पुलिस टीम ने बाइक चोरों से पूछताछ के बाद उन सभी को जेल भेज दिया है।
Published on:
16 Apr 2022, 8:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.