26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायबरेली मे लेखपाल मांग रहा था इन योजनाओं पर 50 हजार रुपये की रिश्वत, डीएम ने की बड़ी कार्रवाई

रायबरेली मे लेखपाल मांग रहा था इन योजनाओं पर 50 हजार रुपये की रिश्वत, डीएम ने की बड़ी कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Madhav Singh

•

Updated: 26 Apr 2022, 10:43 PM IST

रायबरेली मे लेखपाल मांग रहा था इन  योजनाओं पर 50 हजार रुपये की रिश्वत, डीएम ने की बड़ी कार्रवाई

रायबरेली मे लेखपाल मांग रहा था इन योजनाओं पर 50 हजार रुपये की रिश्वत, डीएम ने की बड़ी कार्रवाई

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रायबरेली. ऊंचाहार तहसील के अलीनगर असकरन गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से देखा जा रहा है। इस वीडियो में ग्रामीणों के बीच बैठकर एक लेखपाल सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये ग्रामीणों को समझा रहा है कि अगर कोई सरकारी योजना पांच लाख की है तो उसमें आप लोग हमको 50 हजार रुपये दीजिये और उस योजना का आराम से लाभ लीजिये। इस वीडियो के जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कार्रवाई की है और लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है साथ ही थाने में प्राथमिकी भी दर्ज भी हो गई है।

लेखपाल मांग रहा था इन योजनाओं पर 50 हजार रुपये की रिश्वत

यह घटना विगत दिनों ऊंचाहार तहसील के लेखापाल अमर सिंह यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है की लेखपाल सभी ग्रामीणों के सामने बैठकर सिगरेट की चुस्की लेते हुए वह ग्रामीणों को सरकारी योजना के विषय में बता रहा है। वह बता यह रहा है कि कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ रिश्वत देकर लिया जा सकता है और उसका पूरी तरह से लाभ भी उठाया जा सकता है। जैसे कि कोई 5 लाख की सरकारी योजना है तो उसमें 50 हजार रुपए दो और उस योजना का जल्द से जल्द फायदा उठा लो। लेकिन आजकल सोशल मीडिया इंटरनेट का जमाना है, हर व्यक्ति के हाथ में एक मोबाइल होता है यह चर्चा करते हुये किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसको सोशल मीडिया पर डाल दिया।

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने लेखपाल पर की बड़ी कार्रवाई

जैसे ही इस मामले की जानकारी ऊंचाहार एसडीएम रमेश कुमार को हुई उन्होंने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को जानकारी दी और जिलाधिकारी ने एसडीएम को लेखपाल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। फ़िलहाल एसडीएम ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है, साथ ही थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है। इस वीडियो से यह तो प्रतीत होता ही है कि अभी भी ऐसे कई कर्मचारी और अधिकारी हैं जो सरकारी योजनाओं को आम गरीब जनता तक पहुंचने नहीं दे रहे हैं।जो योजनाएं पहुंच भी रही है तो उससे रिश्वत लेकर उन योजनाओं को पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे अधिकारी हैं जो ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई करने में पीछे नहीं हट रहे हैं ।