
यूपी की इस सीट पर कभी नहीं जीती सपा-बसपा, जानें- रायबरेली लोकसभा सीट के बारे में पूरी डिटेल
रायबरेली. 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट काफी अहम है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी रायबरेली से कई बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची हैं। आजादी के बाद से रायबरेली सीट पर कांग्रेस का कब्जा है, सिर्फ दो बार भाजपा और एक बार जनता पार्टी इस सीट पर चुनाव जीत सकी है। यूपी की वीआइपी सीट पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का कभी खाता नहीं खुला। 2019 के आम चुनाव में इस बार भी यहां से गठबंधन (SP BSP Alliance) का कोई प्रत्याशी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। 2019 में भाजपा इस सीट को जीतकर कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाना चाहती है। 2019 में फतेह के लिए कांग्रेस और भारतीय जनना पार्टी ने कई चुनावी अभियान चला रखे हैं, जिसके जरिये वह जनता के बीच जा रहे हैं। सोनिया गांधी रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी, वहीं दिनेश सिंह भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख (2019 Chunav Date) अभी न तो कोई अधिसूचना जारी हुई है और न ही कोई नोटिफिकेशन (lok sabha election 2019 adhisuchana and notifications)। माना जा रहा है चुनाव आयोग मार्च महीने में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना व चुनावी शेड्यूल जारी कर सकता है।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी वर्तमान में रायबरेली से सांसद हैं। इससे पहले भी वह तीन बार इस सीट से सांसद रही चुकी हैं। सोनिया गांधी रायबरेली में भले ही ज्यादा सक्रिय नहीं रही हैं, लेकिन यहां जनता से उनका लगाव रहा है। 2014 से अब तक वह चार बार रायबरेली आ चुकी हैं। जिले में निर्विवाद सोनिया गांधी ने कई बार अपने संसदीय क्षेत्र में जरूरत मंदों की मदद के लिए अपना प्रतिनिधि भेजती रही हैं। रायबरेली में रेलकोच कारखाना, रेलपहिया कारखाना और एम्स अस्पताल जैसी की योजनाएं सोनिया की ही देन है। एफडीडीआई, महिला डिग्री कालेज, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कालेज और डिग्री कालेज एवं फुरसत गंज में पायलटों का ट्रेनिंग सेंटर भी सोनिया गांधी की ही देन है।
रायबरेली में प्रमुख मुद्दे
- सड़क : लोकल सड़कों की हालत बेहद खराब है
- पानी : कई स्थानों पर फ्लोराइड युक्त पानी की समस्या है। गर्मी के सीजन में रायबरेली में पानी की किल्लत बढ़ जाती है।
- सीवर लाइन : वीआइपी सीवर लाइन की समस्या आज तक हल नहीं हुई है। जनता आज भी सोकता लाइन से काम चला रही है।
- रोजगार और शिक्षा : रायबरेली में आज भी रोजगार और शिक्षा बड़ा मुद्दा है।
रायबरेली में कुल मतदाता
कुल मतदाता- 19 लाख 85 हजार 526
पुरुष मतदाता- 10 लाख 56 हजार 561
महिला मतदाता- 9 लाख 28 हजार 923
रायबरेली का प्रमुख जातीय समीकरण
ब्राह्मण - 11 फीसदी
ठाकुर - 9 फीसदी
यादव - 7 फीसदी
एससी - 34 फीसदी
मुस्लिम - 6 फीसदी
लोध - 6 फीसदी
कुर्मी - 4 फीसदी
अन्य - 23 फीसदी
बड़े चेहरे जो रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते
1967-71 : इंदिरा गांधी, कांग्रेस
1977- राजनारायण सिंह, जनता पार्टी
1980-84-89,91- शीला कौल, कांग्रेस
1996-98- अशोक सिंह, भाजपा
1999-04-09-14- सोनिया गांधी, कांग्रेस
रायबरेली लोकसभा सीट के बारे में खास बातें
- कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है रायबरेली
- महावीर प्रसाद द्विवेदी और मालिक मोहम्मद जायसी जैसी हस्तियों का रायबरेली से ताल्लुक
- 4,609 वर्ग किलोमीटर में फैला है रायबरेली
- शहर की जनसंख्या- करीब 191,000 है
- 2014 में रायबरेली का कुल वोट प्रतिशत- 51.7 फीसदी था
- 2014 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी को कुल वोट प्रतिशत के 63.8 फीसदी वोट मिले थे
वीडियो में देखें- अमेठी लोकसभा सीट का पूरा हाल...
रायबरेली विधानसभा क्षेत्र- 06
- रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र : विधायक अदिति सिंह, कांग्रेस
- हरचन्दपुर विधानसभा क्षेत्र : विधायक राकेश प्रताप सिंह, कांग्रेस
- बछरावां विधानसभा क्षेत्र : रामनरेश रावत, भाजपा
- सलोन विधानसभा क्षेत्र : दल बहादुर कोरी, भाजपा
- सरेनी विधानसभा क्षेत्र : धीरेंद्र बहादुर सिंह- भाजपा
- ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र : डॉ. मनोज पांडेय- सपा
Note- सलोन विधानसभा क्षेत्र भले ही रायबरेली जिले में आता है, लेकिन यहां का संसदीय क्षेत्र अमेठी है।
लोकसभा की पूरी जानकारी वेबसाइट से
लोकसभा क्षेत्र की पूरी जानकारी के लिए आप लोकसभा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां आपको हिंदी और अंग्रेजी में पूरी जानाकारी मिल जाएगी, हिंदी में जानकारी के लिए https://loksabhahindi.nic.in पर और अंग्रेजी में जानकारी के लिए https://loksabha.nic.in लिंक पर क्लिक करें। इस ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको उत्तर प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों की डिटेल मिल जाएगी।
Updated on:
19 Feb 2019 05:42 pm
Published on:
16 Feb 2019 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
