27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनिया गांधी पर कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का निशाना

संसदीय क्षेत्र में एक लम्बे समय तक न होना एक बड़ा प्रश्न

2 min read
Google source verification
सोनिया गांधी पर कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का निशाना

सोनिया गांधी पर कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का निशाना

रायबरेली. कांग्रेस की विवादित विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहाकि, वर्ष 2019 के चुनाव में नामांकन के बाद वह सिर्फ एक बार ही रायबरेली आई हैं। रायबरेली की सांसद का अपने संसदीय क्षेत्र में एक लम्बे समय से न होना एक बड़ा प्रश्न है।

खुलेआम अपनों को सरकारी नौकरी में लाने के लिए पिछला दरवाज़ा खोल रही है भाजपा : अखिलेश यादव

किसी कार्यक्रम में शामिल होने नहीं आईं :- अदिति सिंह रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक हैं। पर वह काफी समय से बागी हो गईं हैं। और उनके बागी तेवर कांग्रेस के लिए काफी परेशानी खड़ा कर रहा है। कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष व स्थानीय सांसद सोनिया गांधी पर उंगली उठाते हुए कहाकि, पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में चुनाव जीतने के बाद सोनिया गांधी सिर्फ दो बार रायबरेली आई थीं। वहीं वर्ष 2019 के चुनाव में नामांकन के समय वह सिर्फ एक बार ही रायबरेली आई हैं। जनता ने ही उन्हें चुनाव जितवाया है। पर तबसे वह रायबरेली का रास्ता लगता है भूल गईं हैं। इसके बाद उन्होंने अपने जिले की जनता से कभी भी मुलाकात करने की कोशिश नहीं की है। न ही वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई है।

जनता के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए:- विधायक अदिति सिंह ने यह भी कहाकि, अगर जनता आपको चुनती है, तो उस जनता की प्रत्येक तरह से मदद और मुलाकात करते रहना चाहिए। हम किसी पार्टी विशेष की बात नहीं कर रहे हैं। हम सभी राजनीतिक नेताओं की बात करते हैं जो भी चुनाव जीत कर आता है वह अपनी जनता के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार होना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी मेरे राजनीतिक गुरु:- अदिति ने कहाकि, जो भी अच्छा काम करेगा मैं उसकी तारीफ करूंगी। सिविल लाइंस में दुकानदारों से जमीन खाली कराने के मुद्दे पर अदिति ने मौके पर पहुंच कर कहा था, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरे राजनीतिक गुरु हैं, उनसे मेरी बात हो गयी है। उन्होंने जांच के बाद न्याय का आश्वासन दिया है।


बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग