25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल ने पत्र में क्या लिखा कि आरपी यादव की रात में ही बदल गई जेल

शिवपाल यादव शादी में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे हैं। वह शुक्रवार को वापसी के समय रायबरेली जेल में आरपी यादव से मिलने वाले थे।

less than 1 minute read
Google source verification
shivpall.jpg

रायबरेली जेल में बंद सपा नेता आरपी यादव की अचानक जेल बदल दी गई है। शिवपाल यादव सपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उन्होंने शुक्रवार को जेल प्रशासन को आरपी यादव से मिलने के लिए लेटर लिखा था। इसके बाद रात में ही आरपी यादव को रायबरेली से सुल्तानपुर जेल भेज दिया गया।

शिवपाल यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर उठाया सवाल
शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार की साफ-सुथरी और न्यायिक व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक लेटर भी शेयर किया है। लेटर में उन्होंने आरपी यादव से मिलने के लिए रायबरेली जेल प्रशासन और जिला प्रशासन से समय मांगा था।


यह भी पढ़ें: संभल में तंदूरी रोटी को लेकर टूटी शादी, दूल्हे के भाई को जड़ा थप्पड़, जानिए पूरा मामला

ट्वीट कर बताया दुर्भाग्यपूर्ण
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “यह दुर्भाग्य की बात है कि मैंने आज आरपी यादव से मिलने का अनुरोध किया था। इससे पहले ही उनका जिला जेल रायबरेली से जिला जेल सुल्तानपुर में तबादला कर दिया गया। यह पारदर्शी लोकतंत्र और निष्पक्ष न्यायिक प्रणाली के सिद्धांतों का उल्लंघन प्रतीत होता है।”

कौन हैं जेल में बंद आरपी यादव?
आरपी यादव ने 2019 विधानसभा चुनाव में सपा की तरफ से रायबरेली सदर सीट से चुनाव लड़ा था। इससे पहले वह जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 4 फरवरी को आरपी यादव को आदित्य हत्याकांड के गवाह को धमकाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।


बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग