11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी ने किससे किया शादी का वादा? कांग्रेस पार्टी से है गहरा कनेक्शन, जानें सच्चाई

Rahul Gandhi Birthday: उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज 54वां जन्मदिन है।

2 min read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज 54वां जन्मदिन है।

क्या आपको पता है कि एक बार एक महिला राहुल गांधी से शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। महिला ने दावा किया था कि राहुल गांधी उसके सपने में आते हैं। 

यह मामला साल 2016 का है। 2016 नवंबर में प्रयागराज की एक महिला ने सबके सामने कहा कि वह राहुल गांधी से शादी करना चाहती है।

महिला का नाम पद्मा चौरसिया है और वह खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बता रही थी। महिला ने बताया था कि राहुल गांधी सपने में शादी का वादा भी कर चुके हैं।

पद्मा ने बताया था कि, वह राहुल गांधी को शादी का पैगाम भेज चुकी है। अगर सुरक्षाकर्मी उसे मिलने दें तो राहुल शादी के लिए तुरंत हां कह देंगे। पद्मा ने ये भी बताया कि वह 2014 में पार्टी से जुड़ी हैं।