7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली

पीएम मोदी-सीएम योगी के आगमन से पहले यहां हुआ बड़ा हादसा, लगी भीषण आग, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायबरेली आगमन की तैयारियों को लेकर काफी गहमा गहमी है, लेकिन इसी बीच बुधवार को अचानक इस हादसे से हड़कंप मच गया.

Google source verification

रायबरेली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायबरेली आगमन की तैयारियों को लेकर काफी गहमा गहमी है, लेकिन इसी बीच बुधवार को अचानक रेलकोच के एक डिब्बे में भीषण आग लग गयी, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के 16 दिसंबर को आधुनिक रेलकोच फैक्ट्री में आने की सम्भावना है। उससे पहले 13 दिसम्बर की दोपहर में रेलकोच में सीएम योगी के आने का कार्यक्रम है। वह प्रधानमंत्री के आगमने से पहले यहां पर निरीक्षण कर सभी अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें- शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को जारी किया यह आदेश, कर दिया बड़ा बदलाव

ऐसे लगी आग-

पीएम मोदी को भाजपा के लोगों का एक ही लक्ष्य है कि किसी भी तरह पीएम की जनसभा को कांग्रेस के गढ़ में एक एतिहासिक रुप दिया जा सके। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने अपनी पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रेलकोच का निरीक्षण भी किया था। इसके बाद सभी को निर्देश भी दिया गया था कि जनसभा में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। लेकिन आज रेलकोच में एक बड़ी अप्रिय घटना घट गई। कोच नबंर 1083 के टायर 3 में फैक्ट्री परिसर के अंदर वेल्डिंग करते समय आग लग गई थी, जिसमें रेल कोच में जेआई की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया और किसी को कोई नुकसान भी नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- तीन राज्यों में जीत मिलते ही कांग्रेस के बदल गए स्वर, सपा-बसपा से गठबंधन पर साफ कर दिया अपना एजेंडा

पीएम मोदी देंगे ये सौगातें-

कहा जा रहा है प्रधानमंत्री अपने दौरे में ना सिर्फ मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री का जायजा लेंगे। बल्कि जनसभा को भी संबोधित करेंगे और जिले को कई सारी योजनाओं की सौगात भी देंगे। इसी के चलते अभी जिला पचांयत भवन में महेंद्र नाथ पांडेय प्रदेश अध्य्क्ष एवं सांसद रहे एवम नन्द गोपाल नन्दी प्रभारी मंत्री ने यहां के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही रेलकोच का भी निरीक्षण किया। सुरेश तिवारी क्षेत्रीय अध्य्क्ष अवध छेत्र एवं सुधीर हलवासिया प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी रायबरेली भी मौजूद थे।